Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान आंदोलन: सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा: राकेश टिकैत
    Breaking News

    किसान आंदोलन: सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा: राकेश टिकैत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल मौजूद रहे दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी पुलिस विभाग ने दी है. बताया जा रहा है कि एक डीसीपी और एक एडिशनल डीसीपी का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है. बता दें कि पूर्वी जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए कोविड जांच शिविर भी लगाया गया है. लेकिन, किसानों ने यह कहते हुए टेस्ट करवाने से मना कर दिया कि टेस्ट करके पॉजिटिव दिखा दोगे और फिर आइसोलेट व क्वारंटाइन कर दोगे. अंत में बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस के 15 जवानों ने कोरोना का रैपिड टेस्ट करवाया, सभी नेगेटिव आए.

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा, सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा. टीकरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी है. प्रदर्शनकारी शनिवार को दिल्ली-आगरा और दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करेंगे.

    कुंडली बार्डर पर किसानों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा. धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को काफी किसान जुट गए थे. इस दौरान किसानों के जत्थेदार लगातार मंच से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील भी करते रहे. प्रदर्शन में हिंसा न हो, इसके लिए सभी जत्थेदारों के नंबरों को मिलाकर कई वाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं. कोई भी संदेश देने के लिए उसे वाट्सएप ग्रुप पर भेजा जाता है और फिर मुख्य मंच से भी नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है. सुरक्षा और अलग-अलग जत्थों तक संदेश पहुंचाने के काम में युवाओं और बुजुर्गों को एक साथ लगाया गया है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो.

    जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के चलते कोई भी प्रदर्शनकारी संगठन या व्यक्ति धरना स्थल तक नहीं पहुंच पा रहा है. बृहस्पतिवार को भी कई संगठन किसानों के पक्ष में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारी लाल बत्ती के पास जाकर धरने पर बैठ गए और किसानों की मांगों का समर्थन किया.

    किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का शेड्यूल बदल गया है. रेलवे की तरफ से शुक्रवार को ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर दिया गया है. अंबाला के रास्ते पंजाब, अमृतसर आने-जाने वाली करीब चार ट्रेनों को पूर्ण रूप से बंद किया गया. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक ही चलाया जाएगा. यह ट्रेन पंजाब-अमृतसर के लिए बंद रहेगी. रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है. ये ट्रेन रहेंगी रद : ट्रेन नंबर 05211 अप डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेशल और वापसी में ट्रेन नंबर 05212 डाउन अमृतसर- डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन को रद किया गया है. इसके अलावा ट्रेन नंबर 02379 अप जलियांवाला बाग कोविड-19 स्पेशल और वापसी में इसी ट्रेन को रद किया गया. इसके अलावा ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर और 04652 जयनगर-अमृतसर अंबाला तक ही चलेगी. ट्रेन नंबर 08237 छत्तीसगढ़ स्पेशल ट्रेन का अंबाला तक ही संचालन होगा.

    वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को दिल्ली पुलिस ने वीरवार को गांधीगिरी दिखाते हुए गुलाब के फूल दिए. इसके साथ ही कोरोना के नियमों के प्रति जागरूक भी किया. मयूर विहार एसीपी सचिन कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ता मृदुल अवस्थी के साथ मिलकर किसानों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए. एसीपी ने किसानों से अपील की कि कोरोना संक्रमण के चलते दूरी बनाकर बैठें, मुंह पर मास्क लगाए रखें. साथ ही समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहें या फिर सैनिटाइज करते रहें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन – शुक्रवार 11 दिसंबर 2020, एकादशी व्रत का पारण हरिवासर की अवधि में नहीं होता है!
    Next Article समस्तीपुर और बेगूसराय के अपराधियों ने मिलकर लूटा था बैंक

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.