Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप
    Breaking News अपराध झारखंड

    दुमका: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका. झारखंड के दुमका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात एक 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाजार से घर लौट रही थी तभी अचानक कुछ बदमाशों ने महिला के पति को बंधक बनाया फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया. वहीं बयान के आधार पर बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राम मोहली समेत 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है.

    गैंगरेप पीड़िता के पति ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गांव में हर मंगलवार बाजार लगता है जहां वो अपनी पत्नी के साथ गया था. बाजार के बाद जब वह घर लौट रहा था तभी रास्ते में क़रीब 17 लड़के खड़े हुए थे. पति ने बताया कि सभी नशे से धुत थे. उसने बताया कि उन लड़कों में से पांच ने उसे और दो लड़कों ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया. जिसके बाद वो लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों में ले गये जहां सभी ने बारी बारी से महिला के साथ देर रात 12 बजे तक गैंगरेप किया.

    वहीं घटना के बारे में किसी को जानकारी ना देने की धमकी देकर सभी लड़के घटनास्थल से फरार हो गए. मामले में पुलिस ने बताया है कि जांच चल रही है. इसके अलावा एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है. हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले को संदेहास्पद बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड वासियों से लेकर जिला वासियों को मानवाधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
    Next Article उइगर मुसलमानों को सूअर का मांस खाने के लिए मजबूर कर रहा चीन

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.