Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जवानों की शहादत का बदला लेने पाकिस्तान पर हमला किया जाए:शिवसेना
    Headlines राष्ट्रीय

    जवानों की शहादत का बदला लेने पाकिस्तान पर हमला किया जाए:शिवसेना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2019Updated:February 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक लहर ना कश्मीर मुद्दा सुलझा पाई और ना जवानों की शहादत रोक पाई. केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने कहा कि अब समय आ गया है कि जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर हमला किया जाए. साथ ही पार्टी ने कहा कि पुलवामा हमले के दोषियों से निपटने का प्रधानमंत्री का आश्वासन उनकी कार्रवाइयों में परिलक्षित होना चाहिए.
    शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना में कहा कि यह राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सर्जिकल हमला करने का समय नहीं है. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने अपने मुखपत्र में लिखे संपादकीय में कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग थलग करने के लिए अपनी पीठ थपथपाई है, लेकिन पड़ोसी देश भारतीय जमीन पर अब भी आतंकवादी हमले कर रहा है.
    उसने कहा,देश ने गुस्से और राजनीतिक जीत की लहरें देखी हैं, लेकिन इससे न तो कभी कश्मीर का मुद्दा सुलझा और न ही जवानों की हत्या रुकी. शिवसेना ने उरी में सेना के ठिकानों पर हुए हमले के जवाब में नियंत्रण रेखा पर 2016 में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल हमले का जिक्र करते हुए कहा, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि वास्तविक सर्जिकल हमला क्या है. जिस तरह अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर (अलकायदा प्रमुख) ओसामा बिन लादेन को (अमेरिका में 9…11 के आतंकवादी हमले के लिए) मारा, वह सर्जिकल हमला कहलाता है.
    पार्टी ने कहा, यह राजनीतिक विरोधियों पर सर्जिकल हमला करने का समय नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान पर हमला करने और हमारे जवानों की शहादत का बदला लेने का समय है. प्रधानमंत्री ने बदला लेने की बात की है, अब उनकी यह कथनी करनी में बदलनी चाहिए. उसने कहा कि यदि सरकार ने वह हिम्मत दिखाई, जो श्रीलंका ने लिट्टे का खात्मा करने में दिखाई थी और देश को आतंकवाद मुक्त किया था, तो भारत पाकिस्तान जैसे 100 देशों से छुटकारा पा लेगा. संपादकीय में पार्टी ने लिखा है यह समय राजनीति में लिप्त होने का नहीं बल्कि हमारे जवानों के साथ एकजुटता से खड़े होने का है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर प्रधानमंत्री कोष में एक लाख देगा
    Next Article जवानों ने आतंकियों को किया ढेर, सेना की बड़ी कामयाबी- गृहमंत्री राजनाथ सिंह

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.