Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक जनशक्ति पार्टी नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान पर लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लोक जनशक्ति पार्टी नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान पर लगाए गंभीर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) से निष्‍कासित क‍िए गए नेता केशव सिंह ने च‍िराग पासवान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. केशव सिंह एलजेपी को दो-फाड़ करने की अपनी कोशिशों के बीच वे पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान पर भी हमलावर हैं. उन्‍होंने चिराग पासवान के खिलाफ पटना के शास्‍त्रीनगर थाना में चिराग पासवान के खिलाफ हत्‍या की धमकी दिलाने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई है. एजफआइआर में उन्‍होंने चिराग पासवान पर नक्‍सलियों से संबंध रखने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं. साथ ही सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है.

    चिराग के खिलाफ एफआइआर दर्ज

    मिली जानकारी के अनुसार एलजेपी से निष्‍कासित केशव सिंह पटना के शास्त्री नगर थाने में चिराग पासवान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने गए. केशव सिंह का कहना है कि अमर आजाद नामक एक व्यक्ति ने चिराग पासवान के कहने पर उन्‍हें धमकी दी थी. यह धमकी उन्‍हें एलजेपी में प्रजातंत्र की बात उठाने पर दी गई थी. इसके बाद उन्‍हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है. केशव सिंह के अनुसार पूरे घटनाक्रम में चिराग पासवान का हाथ है.

    डीजीपी व एसएसपी से भी करेंगे बात

    केशव के अनुसार अब वे पटना के एसएसपी एवं डीजीपी को भी पूरे मामले की जानकारी देंगे. साथ ही किशनगंज के एसपी को भी ई-मेल से आवेदन भेजेंगे.

    चिराग के नक्‍सलियों से संबंध के भी लगाए आरोप

    केशव सिंह ने चिराग पासवान पर और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने कहा कि चिराग पासवान के नक्सलियों से संबंध रहे हैं. केशव के अनुसार चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों से भेंट भी की थी. इसकी जांच सरकार को करानी चाहिए.

    चिराग पर लगाए गए आरोपों व दर्ज एफआइआर की बाबत एलजेपी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. अब निगाहें चिराग पासवान व उनकी पार्टी की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान आंदोलन के कारण सप्‍लाई चेन प्रभावित, हरियाणा की कई फैक्‍ट्रियां बंद
    Next Article उत्‍तर कोरिया में किम जोंग उन की सनक से क्वारंटीन कैंप में मारे गए 4180 सैनिक

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.