Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 राजनीतिक दलों एवं 10 ट्रेड यूनियनों ने किया किसानों के भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान
    Breaking News राष्ट्रीय

    11 राजनीतिक दलों एवं 10 ट्रेड यूनियनों ने किया किसानों के भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान 8 दिसंबर को भारत बंद पर अड़े हुए हैं. इस बंद को 11 राजनीतिक दलों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करेगी. पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे राहुल गांधी के किसानों को समर्थन को मजबूत करने वाला कदम करार दिया. इसके अलावा लेफ्ट पार्टियों ने भी एक संयुक्त बयान जारी कर भारत बंद का खुलकर समर्थन किया है.

    इसके साथ ही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल, तेलंगाना राष्ट्र समिति, राष्ट्रीय लोकदल ने भी राष्ट्रव्यापी बंदी का साथ देने का फैसला किया है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी बंद के समर्थन का ऐलान किया है. केजरीवाल ने एक ट्वीट में सभी देशवासियों से अपील की कि सब लोग किसानों का साथ दें और इसमें हिस्सा लें.

    किसानों ने भारत बंद के तहत दिल्ली आने वाली सभी सड़कें ब्लॉक करने की चेतावनी दी है. टोल प्लाजाओं पर भी कब्जे की योजना है. केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट्स के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा. राजनीतिक हलकों से इतर कई व्यापारिक यूनियनों और संगठनों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है.

    इस बीच केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री केशव चौधरी ने किसानों से अपील की है कि राजनीतिक दलों की साजिशों का शिकार नहीं हो. चौधरी ने कहा, मुझे लगता है राज्यों की कांग्रेस सरकार और विपक्ष किसानों को भड़का रहे हैं. देश के किसान इन कानूनों के साथ हैं लेकिन कुछ राजनीतिक लोग आग में घी डालने की कोशिश में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता में पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, वाहनों में भी की गई तोडफ़ोड़
    Next Article यूपी विधान परिषद् के चुनावों में भाजपा ने जीती 11 में से 6 सीटें

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.