Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी का कहर, एलुरू में एक साथ सामने आये 140 मरीज
    Breaking News Headlines

    आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी का कहर, एलुरू में एक साथ सामने आये 140 मरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमरावती. आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में एक रहस्यमयी बीमारी पैर पसारती हुई नजर आ रही है. यहां मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. बीती रात से आज सुबह तक भर्ती होने और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 140 पर पहुंच गई है. यह जानकारी एलुरु स्थित सरकारी अस्पताल के सुपरीटेंडेंट डॉक्टर मोहन ने दी है.

    बताया जा रहा है कि मरीजों के आंकड़े बढऩे के पीछे का कारण डॉक्टर भी नहीं बता पा रहे हैं. बीते शनिवार को भी एलुरु शहर में शनिवार को चक्कर और मिचली के लक्षणों के बाद बच्चों सहित कुल 18 लोग अचानक बेहोश हो गए थे.

    हालांकि, बीमार होने के कुछ ही मिनट बाद वे सभी सामान्य भी हो गए थे. वन-टाउन क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना के बाद कोई रहस्यमय बीमारी फैलने की बात से लोगों में दहशत पैदा हो गई थी.

    अस्पताल का दौरा करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास ने यह साफ किया है कि यहां सबकुछ सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है. श्रीनिवास ने कहा कि ब्लड सैंपल्स इक_े कर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है ताकि बीमारी के कारण का पता लगाया जा सके.

    पश्चिम गोदावरी के संयुक्त जिलाधिकारी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों का सीटी स्कैन भी कराया गया है और सब कुछ सामान्य मिला. उन्होंने कहा कि यह वायरल संक्रमण का मामला हो सकता है.

    वहीं डॉक्टर इस बात से हैरान हैं कि ये मरीज एलुरु के अलग-अलग इलाकों से नहीं है और न ही किसी दूसरे इलाके से संबंध रखते हैं. खास बात है कि न ही ये सभी मरीज कि किसी एक ही कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. इन मरीजों में सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सभी मरीजों की ब्लड रिपोर्ट नॉर्मल आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान राम को लेकर दिये गये बयान पर अभिनेता सैफ अली खान ने मांगी माफी
    Next Article बिहार के कटिहार में पीएफआई ने लगाये विवादित पोस्टर, प्रशासन कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.