Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान राम को लेकर दिये गये बयान पर अभिनेता सैफ अली खान ने मांगी माफी
    Headlines सिनेमा

    भगवान राम को लेकर दिये गये बयान पर अभिनेता सैफ अली खान ने मांगी माफी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर विरोधियों की आपत्ति ये है कि फिल्म में रावण का अच्छा पक्ष दिखाया गया है और राम की छवि को अपमानित करने की कोशिश की गई है.

    जब ये बात बीजेपी नेता राम कदम को पता चली तो वे इस बात को लेकर काफी सचेत नजर आए कि फिल्म में हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला कोई दृश्य ना हो. साथ ही राम कदम ने चेतावनी भी दी कि वे हिंदू धर्म का अपमान नहीं सहेंगे. फिलहाल इस पर सैफ अली खान का रिएक्शन आ गया है.

    सैफ अली खान ने एक बयान में कहा कि मुझे ऐसा पता चला है कि मेरे एक इंटरव्यू के दौरान कही गई बातों से लोगों को ठेस पहुंची है. मेरी मंशा ऐसा करने की नहीं थी, न हीं मैं ऐसा किसी भी तरह से चाहता हूं. मैं अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं और उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरी बात से ठेस पहुंची है. मेरे लिए हमेशा से भगवान राम हीरो की छवि वाले रहे हैं. आदिपुरुष बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है. हमारी पूरी टीम इस महान कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए जुटी हुई है.

    वहीं इससे पहले राम कदम ने एक बयान में कहा कि आज कल हिंदू भावनाओं को आहत करती कहानी या दृश्य फिल्मों में दिखाना इंडस्ट्री का ट्रेंड बनता जा रहा है. हमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये जानबूझकर किया जा रहा है. ऐसा दूसरे धर्मों के साथ क्यों नहीं किया जाता. मैं एक हिंदू होने के नाते कह रहा हूं कि हम किसी भी कीमत में उन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने नहीं देंगे. ऐसा ही तान्हा जी के समय में भी देखने को मिला था. मगर इस बार ऐसा कुछ भी नहीं होगा.

    वहीं आदिपुरुष फिल्म बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म है. इस फिल्म में सैफ अली खान लंकेश का रोल निभाने वाले हैं. वहीं प्रभास राम के रोल में नजर आएंगे. आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को रिलीज की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगर जल्द समाधान नहीं निकला तो किसान आंदोलन दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा: शरद पवार
    Next Article आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी का कहर, एलुरू में एक साथ सामने आये 140 मरीज

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.