Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल साइट पर अश्लील वीडियो के खिलाफ आंदोलन को तैयार महासभा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    सोशल साइट पर अश्लील वीडियो के खिलाफ आंदोलन को तैयार महासभा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोशल साइट पर अश्लील वीडियो के खिलाफ आंदोलन को तैयार महासभा

    गूगल , फेसबुक एवं यूट्यूब पर विभिन्न साइट में अनेक प्रकार के अश्लील वीडियो चल रहे हैं , चित्र दिखाए जा रहे हैं और कहानियां भी दी जा रही है ।
    इन सब के विरोध में भारतीय जन महासभा ने आवाज उठाई है ।
    महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री अमित खरे जी से बात करने का प्रयास किया । वहाँ के पदाधिकारी श्री चंद्रशेखर जी से बात हुई । उनका कहना था इन मामलों को लेकर आप स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाएं ।
    इसी को लेकर शनिवार को श्री पोद्दार ने साइबर थाना के थाना प्रभारी मंडल जी से मुलाकात की और इस सारे मामले को रखा । थाना प्रभारी का कहना था कि आपके साथ कोई घटना घटित हुई हो तो उस पर हम लोग कार्रवाई करते हैं । यह इंटरनेट का मामला है । इसमें जो भी बातें करनी है वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से ही की जा सकती है ।
    श्री पोद्दार ने इस प्रकार बॉल एक दूसरे के पाले में डालने की नीति को दुखद बताया है और कहा है कि वह इस मामले पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मंत्री महोदय से बात करेंगे ।
    इसी को लेकर रविवार दिनांक 06 – 12 – 2020 को भारतीय जन महासभा के द्वारा एक ‘आपातकालीन गूगल मीट’ का आयोजन किया गया ।
    गूगल मीट में देश-विदेश के विभिन्न भागों से अनेक लोगों ने भाग लिया और अपनी बातों को रखा ।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि : —
    1) सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी से बात की जाए ।
    2) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात हेतु समय मांगा जाए ।
    3 ) भारत सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाए और माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा जाए ।

    गूगल मीट में संस्था के संरक्षक राजेंद्र कुमार अग्रवाल , राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार , राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा कुमार साहा , युगांडा (अफ्रीका) से ए.के. जिंदल , नई दिल्ली से डॉ अरुण गोयल , कोलकाता से अरुण अग्रवाल , जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल , दुमका से सोनम कुमारी , कल्पना शर्मा , नीलिमा चुनीहारा , सुजीता कुमारी , रेखा देवी (नोनीहाट) ,
    देवघर से बुलबुल शर्मा , शालू शर्मा ,
    पूर्वी सिंहभूम से सुरेश चंद्र झा , अरुण झा , संदीप कुमार ,
    रतलाम मध्य प्रदेश से डॉ उषा भार्गव ,
    श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड से उमा घिल्डियाल ,
    नागपुर से अनुसूया अग्रवाल , सरायकेला-खरसावां से मनीष सिंह ,
    प्रयागराज से आशुतोष गोयल ,
    मेरठ से लक्ष्मी गोसाई ,
    आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    यह जानकारी महासभा के धर्म चंद्र पोद्दार
    राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में दी गई

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल को प्रदेश भाजपा के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने जन्मदिन की बधाई दी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.