Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार के धान खरीद पर रोक लगाने से भाजपा आक्रोशित, किया खाद्य आपूर्ति मंत्री का पुतला दहन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    झारखंड सरकार के धान खरीद पर रोक लगाने से भाजपा आक्रोशित, किया खाद्य आपूर्ति मंत्री का पुतला दहन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार के धान खरीद पर रोक लगाने से भाजपा आक्रोशित, किया खाद्य आपूर्ति मंत्री का पुतला दहन

    जमशेदपुर। झारखंड में धान की खरीददारी शुरू होते ही बंद कर दी गयी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा खरीददारी बंद करने के निर्देश जारी करने से एक ओर जहां प्रदेश के किसान मायूस हैं वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस निर्णय पर आक्रोशित है। शुक्रवार को भाजपा महानगर अन्तर्गत मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला दहन फूंका। मानगो खुदीराम बोस चौक पर पुतला दहन के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव व जिला महामंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के इस अविवेकपूर्ण निर्णय से प्रदेश के किसान संकट में घिर गए हैं। धान की खरीददारी प्रारंभ होते ही क्रय रोकने के निर्देश बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल काटने के पश्चात उसे घर तक लाने में पूरी तरह सूखा कर तैयार करता है। ऐसे में मंत्री रामेश्वर उरांव का यह बयान कि “धान अभी गीला है” बहुत ही बेतुका है और वास्तविकता से काफी दूर है। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार केवल किसानों के हमदर्द बनने का ढोंग करती है, परंतु समय-समय पर उनका असली चेहरा उजागर हो जाता है। राज्य में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान चालू किये गए किसानों के लिए महत्वपूर्ण कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर हेमंत सरकार ने लाखों किसानों के साथ विश्वासघात किया। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने झारखंड सरकार के क्रय रोकने के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड सरकार में मंत्रियों की अपनी डफ़ली, अपना राग है। जिले में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को पहले ही अपने धान को बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ा और अब क्रय में रोक लगाने से बिचौलिए फिरसे सक्रिय होने लगे हैं। हेमंत सरकार का यह निर्णय किसान विरोधी होने के साथ किसानों के परिश्रम के साथ अन्याय है। ऐसे फैसलों से बिचौलिया बाजार को बढ़ावा मिलेगा।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह, राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद राय, दशरथ चौबे, गंगा प्रसाद साहू, किशन महाराज, कामेश्वरी शर्मा, मनोज सिंह, हरदयाल सिंह, विजय तिवारी, विनोद सिंह, दिलीप सिंह, जटा शंकर पांडेय, अजीत सिंह, छोटन मिश्रा, नीलकमल शेखर, विजय सोय, धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, नंदकिशोर सिंह, सुशीला शर्मा, प्रीति सिन्हा, संगीता शर्मा, रितु विश्वकर्मा, प्रताप साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुखिया को बार-बार आग्रह करने पर भी टेसजोरिया में अब तक नहीं हो सकी स्ट्रीट लाइट की मरम्मतिकरण
    Next Article चमथा से लापता बच्ची का शव कुंए से बरामद

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.