Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास के 40 साल पूरे
    Breaking News Headlines

    भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास के 40 साल पूरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास के 40 साल दोनों देशों के बीच 27 नवमबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ पूरे होने जा रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा वनडे सीरीज के मैच 27 नवम्बर को सिडनी में, 29 नवम्बर को सिडनी में और दो दिसम्बर को कैनबरा में खेले जाएंगे. दोनों देशों के बीच पहला वनडे छह दिसम्बर 1980 को मेलबोर्न में खेला गया था जिसे आश्चर्यजनक रूप से भारत ने 66 रन से जीता था जबकि भारतीय टीम उस समय वनडे के लिहाज से कमजोर टीम मानी जाती थी.

    यह मुकाबला बेंसन एंड हैजिस वनडे सीरीज का था और इस सीरीज में भारत की कप्तानी लीजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर के हाथों में थी. गावस्कर हालांकि इस मैच में मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन उनकी टीम ने यह मुकाबला जीत लिया था. भारत ने संदीप पाटिल के 64 रनों से 49 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन बनाये जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 42.1 ओवर में मात्र 142 रन पर लुढ़क गयी. दिलीप दोषी ने 32 रन पर तीन विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि आगे चलकर न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता.

    दोनों देशों के बीच अब तक 140 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें भारत ने 52 मैच जीते हैं, 78 हारे हैं और 10 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला है. वनडे इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में भारत सबसे आगे है. भारत ने 987 मैच खेले हैं, 513 जीते हैं, 424 हारे हैं, 9 टाई रहे हैं और 41 में कोई परिणाम नहीं निकला है. इस क्रम में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया ने 952 मैच खेले हैं, 577 जीते हैं, 332 हारे हैं, 9 टाई रहे हैं और 34 में कोई परिणाम नहीं निकला है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में तीन मैचों की पिछली वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी. हालांकि इस सीरीज का सिडनी में खेला गया मैच ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से जीता था. सिडनी में भारत की आखिरी जीत 2016 में थी और तब भारत छह विकेट से जीता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में 28 विदेशी कंपनियां 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगी
    Next Article आईसीसी के नए चेयरमैन चुने गए ग्रेग बार्कले

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.