Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री झारखण्ड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए
    Breaking News झारखंड

    राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री झारखण्ड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 22, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ महतो व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखण्ड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए*
    *★माननीया राज्यपाल ने विधायक श्री नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से अलंकृत किया*
    *★विधानसभा स्मारिका का हुआ विमोचन, स्मारिका में विगत 20 वर्ष के विधायी आंकड़ों को समायोजित किया गया है*
    ===================
    *★उल्लास के साथ कमियों के मंथन का समय…माननीया राज्यपाल*
    *★राज्य के विकास में विधानसभा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.. माननीय विधानसभा अध्यक्ष*
    =======================
    *★झारखण्ड नव ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है…*
    *★कोरोना के साथ जंग को आमजनों के सहयोग से जीता जा सकता है..*
    *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======================
    झारखण्ड विधानसभा की 20वीं स्थापना दिवस पर हर्ष की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर राज्य के वीर सपूतों को नमन। हम सभी के लिए उपलब्धियों पर खुश एवं कमियों पर मंथन करने का समय है। विधानसभा से लोगों की अपेक्षाएं हैं। जनता विकास कार्यों की समीक्षा करती है। विधानसभा ने विगत 20 वर्ष में कई विकास कार्य किये हैं। हमें दलगत भावना से उपर उठकर कार्य करने की जरूरत है। जनता अपने जनप्रतिनिधि का चयन अपेक्षाओं के साथ करती है। विकास के लिए विधानमंडल को जिम्मेदार माना जाता है। यह याद रखना चाहिए। ये बातें माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

    *राज्य के विकास में विधानसभा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है*

    विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि आज हम झारखण्ड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ मना रहें हैं। यह अवसर है आंकलन का कि विधानसभा के मापदंडों व आदर्शों को जीवंत रखने में कितने सफल हो सके। सर्वोच्च पंचायत के रूप में विधानसभा ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। वर्तमान नेतृत्व जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने में सफल होगी।

    *झारखंड अपने अंदर नव ऊर्जा लेकर बढ़ रहा है*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड अपने अंदर नव ऊर्जा समाहित कर आगे बढ़ रहा है। इस राज्य की चुनौतियों को खत्म करने के लिए यह ऊर्जा कारगर साबित होगी। राज्य के अंदर संसाधन मौजूद हैं, जिसके बल पर झारखण्ड को विश्व स्तर पर पहचान दी जा सकती है। झारखण्ड के आंतरिक व्यवस्था को अवसर में बदलने का मौका है, इसके लिए सुंदर, अनुशासित और शांतिप्रिय व्यवस्था स्थापित करना होगा। तभी लोगों का आकर्षण राज्य की ओर बढ़ेगा और हम जो सपना देखते हैं। वह पूर्ण भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर समाज की परिकल्पना कानून थोप कर नहीं की जा सकती। हमें खुद यह कार्य करना होगा। तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।

    *महापंचायत राज्य को दिशा देने में लगा रहता है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उल्लास का दिन है। खुशी का माहौल है। झारखण्ड ने लंबा सफर तय किया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव हमने देखा है। कई चुनौतियों को स्वीकार है, जिसका गवाह झारखण्ड विधानसभा बना। यह वह महापंचायत है, जहां 81 विधायक मिलकर राज्य को दिशा देने का प्रयास करते हैं।

    *कोरोना के साथ जंग आमजनों के सहयोग से जीता जा सकता है*

    मुख्यमंत्री ने कहा हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। विगत एक वर्ष से कार्यपालिका और विधायिका के सहयोग से हम महामारी के बीच सफलता से आगे बढ़ रहें हैं। झारखण्ड पूरे देश के लिए उदाहरण बना। कोई भय नहीं फैला न भूख से किसी की मौत हुई। कई राज्यों की स्थिति भयावह हो चुकी है। स्थिति सामान्य होने के बाद महामारी का तीसरा अध्याय प्राप्त सूचनाओं के आधार पर खुलता नजर आ रहा है। नई चुनौतियां हमारे सामने हैं।  सरकार झारखण्ड में जनजीवन सामान्य करने में जुटी हुई है। कोरोना के खिलाफ जंग को आमजनों के सहयोग से जीता जा सकता है। आमजनों से अनुरोध है कि जब तक इसका पुख्ता इलाज न हो, तबतक सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

    *टॉपर्स को मिला सम्मान*

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मैट्रिक टॉपर मनीष कुमार कटियार, इंटरमीडिएट विज्ञान टॉपर अमित कुमार, इंटरमीडिएट वाणिज्य टॉपर सुभम कुमार ठाकुर व रूपा कुमारी एवं इंटरमीडिएट कला टॉपर नंदिता हलपाल को सम्मानित किया।

    *शहीद के परिजन हुए सम्मानित*

    माननीया राज्यपाल, माननीय विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने अमर शहीद एएसआई गोवर्द्धन पासवान, आरक्षी युधिष्ठिर मलवा, आरक्षी मनोहर हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, आरक्षी अखिलेश राम, आरक्षी खंजन कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक सुकरा उरांव, गृहरक्षक यमुना प्रसाद, गृहरक्षक सकेन्द्र सिंह, गृहरक्षक शम्भू प्रसाद साहू, आरक्षी लाकिंदर मुंडा, चंद्राय सोरेन, रविनाथ सोरेन, लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला, नायक सूबेदार प्रबीर कुमार, सिपाही संतोष गोप, सिपाही कुंदन कुमार ओझा, सिपाही गणेश हांसदा, सिपाही अभिषेक कुमार, हवलदार विजय सोरेन के परिजनों को सम्मानित किया।

    कोरोना वारियर्स के रूप में श्री विजय बिहारी प्रसाद, श्री अखिलेश कुमार सिन्हा व अन्य को भी सम्मानित किया गया।

    *उपस्थिति*
    इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री श्री आलमगीर आलम, उत्कृष्ट विधायक श्री नलिन सोरेन, मुख्य सचेतक श्री विरंची नारायण, मंत्रिगण, विधायक गण व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के पहल पर कल नारायणपुर एवं करमाटांड़ में पुस्तकालय का होगा शुभारम्भ
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    May 14, 2025

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    May 14, 2025

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    सीआईएसएफ बोलानी युनिट द्वारा झिंकड़ा जलप्रपात क्षेत्र मे चला सफाई अभियान

    देश की सम्मान और अस्मिता की रक्षा करने में भारत सक्षम – प्रो मित्रेश्वर

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.