Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ और हरिद्वार में बनेगा अतिथिगृह: योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ और हरिद्वार में बनेगा अतिथिगृह: योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हरिद्वार और बदरीनाथ में यूपी के श्रद्धालुओं के लिए अतिथिगृह का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के बीच हरिद्वार के अलखनंदा अतिथिगृह को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है.

    योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ यात्रा के दौरान भगवान के दर्शन ही नहीं किए, बल्कि दोनों सरकारों के बीच बरसों पुराना विवाद भी खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का हरिद्वार में बना अलखनंदा अतिथिगृह उत्तराखंड सरकार को सौंप दिया जाएगा. इसे लेकर दोनों सरकारों के बीच बरसों से विवाद चल रहा था. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वहीं पर एक और अतिथिगृह बनवाया जाएगा. इससे हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. आगामी कुंभ से पहले ये तैयार हो जाएगा.

    मुख्यमंत्री ने इसके अलावा बदरीनाथ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा यूपी से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वहां जल्दी एक पर्यटक आवास गृह बनवाया जाएगा. इसके लिए उत्तराखंड सरकार से बात की गई है. पर्यटन आवास का शिलान्यास भी जल्द होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में दिसंबर तक अतिथिगृह बनकर तैयार हो जाएगा. इसके अलावा दोनों सरकारों के बीच जो भी विवाद है, उनको बातचीत से हल कर लिया जाएगा.

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार केदारनाथ धाम का सुनियोजित विकास करा रही है. पौराणिक महत्व के इस आस्था केंद्र के विकास के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सराहना की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेश मंत्री जयशंकर ने साधा पाक पर निशाना, कहा- पड़ोस में पलता है आतंकवाद
    Next Article पंजाब के संगरुर में ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जले पांच लोग

    Related Posts

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    June 9, 2026

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    June 9, 2026

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.