Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज को जागरूक व सशक्त करने में पत्रकारिता की भूमिका अहमःअनुमंडल पदाधिकारी
    Breaking News झारखंड

    समाज को जागरूक व सशक्त करने में पत्रकारिता की भूमिका अहमःअनुमंडल पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 16, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■ पत्रकार हमारे समाज के दर्पण के रूप में करते हैं कार्यः- अनुमंडल पदाधिकारी….*
    ===================
    *■ मानव कल्याण के साथ मानवीय मूल्यों, आध्यात्म और देशभक्ति से जुड़े मूल्यों को भी दें अहमियतः-दिनेश कुमार यादव….*
    ===================
    *■ समाज को जागरूक व सशक्त करने में पत्रकारिता की भूमिका अहमः-अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव…*
    ===================
    *■ कोरोनाकाल में आप सभी की कार्यशैली व सहयोग सराहनीयः-दिनेश कुमार यादव….*
    ===================
    राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना भवन के सभागार में ‘‘कोविड-19 के दौरान मीडिया की भूमिका’’ विषय पर संगोष्टि-सह-परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान जी बिहार/झारखण्ड के श्री दीपनारायण दूबे इंडियन पंच के ब्यूरो चीफ श्री जेम्स कुमार नवाब आज अखबार के ब्यूरो चीफ प्रो0 रामनंदन सिंह, जीतन कुमार, कशीश न्यूज के श्री रंजीत कुमार, समकालीन तापमान विजय कुमार राय, आवाज से शिवम मिश्रा, श्वेत पत्र से गोपाल शर्मा एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे। सभी ने जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमणकाल में मीडिया बंधुओं को भूमिका अति महत्वपूर्ण रही है। हम बिना किसी दबाव के अपनी बातों को समाज के समक्ष रखते रहें इसके लिए जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग आपेक्षित है।
    *अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव* ने परिचर्चा में भाग लेते हुए अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में मीडिया की भूमिका अति सराहनीय व काबिले तारीफ रही है। वैश्विक संकट की इस घड़ी में संपूर्ण विश्व में लॉकडाउन चल रहा था। जैविक जंग के अदृश्य शत्रु से बचाने लाखों कोरोना योद्धा ढाल बनकर खड़े थे। चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, बैंक कर्मी और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग अपने जीवन की परवाह किए बिना अपने-अपने स्तर पर सेवाएं दे रहे हैं, ताकि हम सब अपने घरों में सुरक्षित रह सकें। कोरोना काल में जहां चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी फ्रंट वॉरियर की तरह दिन-रात डटे हैं, वहीं मीडिया कर्मी की भूमिका को कैसे नकारा जा सकता है। लॉकडाउन में कोरोना से जुड़ी पल-पल की खबरें बस एक क्लिक से हम सबों तक पहुंच रही हैं, फिर वह चाहे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया या सोशल मीडिया। विश्वभर की खबरों से लेकर गांव के अंतिम छोर से जुड़ी तथ्यपूर्ण खबरों की रफ्तार कभी थमी नहीं। साथ हीं परिचर्चा के दौरान उन्होंने मीडिया बंधुओं को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक व उचित हर संभव सहयोग पूर्व की तरह आगे भी समय-समय पर किया जाता रहेगा।
    इसके अलावा परिचर्चा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव ने भारत में पत्रकारिता ने शुरुआत से ही चुनौतीपूर्ण कार्य किया, चाहे वह सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लक्ष्य रहा हो या सामाजिक चेतना का, हर दृष्टिकोण से पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम को बढ़ाने तथा जन-जागृति लाने का महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। कोरोना के दौर में रेडियो की बात करें तो वह भी जनमानस को जागरूक करने का महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया ने समाज के हर वर्ग के पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं के बीच लोकप्रियता हासिल की है और इसकी वजह कहीं न कहीं आप सभी मीडिया बंधुओं की मेहनत कार्यकुशलता है। यूं हीं देश के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया बंधुओं को देखा नहीं जाता।
    *कार्यक्रम के आरंभ में* जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि कोरोनाकाल में जिस प्रकार से आप सभी बंधुओं ने अपनी भूमिका निर्वहन किया है वह काबिले तारीफ है। आपके हर संभव सहयोग व साथ से हीं आज लोगों को कोरोना के प्रति सजग व जागरूक करने में जिला प्रशासन को सुविधा हुई है। कोरोना संक्रमण हमारे समक्ष चुनौती बनकर उभरा है। मगर हम सबों ने इसका बखूबी सामना किया है। मीडिया की भूमिका हमारे समाज में आज से हीं नहीं बल्कि पूर्व से ही इसकी अहमियत को हम सभी मानते व समझते हैं।
    इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान श्री रामसेव सिंह गुंजन के द्वारा मंच का संचालन किया गया।
    *कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावे* सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मी निर्भय शंकर ओझा, पूजा वर्मा, रामनिवास सिंह, राजकिशोर पंडित, राजकुमार राम के अलावा विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रमुख संवाददाता एवं छायाकार आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जिप सदस्य के पहल पर हुई सड़क की मरम्मतिकरण

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.