Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 41100 नए मरीज
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 41100 नए मरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,100 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 88,14,579 हो गए. वहीं देश में अभी तक 82,05,728 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं. वहीं शनिवार की तुलना में रविवार को नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को 47,905 नए मामले सामने आए थे और 550 लोगों की मौत हुई थी.

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार 15 नवम्बर की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 447 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,29,635 हो गई है. देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है. वहीं पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1,503 की कमी दर्ज की गई है.

    मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,79,216 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. देश में कुल 82,05,728 लोगों के संक्रमण मुक्त होकर अस्पताल से अपने घर लौटे हैं. पिछले 24 घंटे में 42,156 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार चले गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरहद पर जवानों से बोले पीएम मोदी- लगातार हो रही मिसाइलों की टेस्टिंग, अब देश पहले से ज्यादा मजबूत
    Next Article आज का दिनः सोमवार 16 नवंबर 2020, भैया दूज पर भाई दूज टीका मुहूर्त…

    Related Posts

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    October 5, 2026

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.