Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल सरकार ने दिया ईसी के पत्र का जवाब, बतायी कैसी होगी विधानसभा चुनाव की तैयारी
    Breaking News Headlines

    बंगाल सरकार ने दिया ईसी के पत्र का जवाब, बतायी कैसी होगी विधानसभा चुनाव की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से राज्य सरकार को पत्र लिखा गया था.

    राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब की तरफ से लिखे गए उस पत्र का राज्य के गृह सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने जवाब दिया है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि 2016 के विधानसभा चुनाव व 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के समय बंगाल में जितनी तादाद में केंद्रीय बल की तैनाती की गई थी, इस बार भी उतनी की ही जरूरत पड़ेगी.

    इसके अलावा हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाई रखना होगा. इसी तरह कोरोना के हालात को देखते हुए इस बार ज्यादा संख्या में एंबुलेंस की व्यवस्था करनी होगी. चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में अधिक संख्या में केंद्रीय बल की तैनाती की जा सकती है.

    चुनाव आयोग नहीं चाहता कि बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उसपर किसी तरह का सवाल उठे, इसलिए वह अभी से ही बेहद सक्रिय होकर तैयारियों में जुट गया है. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बंगाल में होने वाला विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. भाजपा तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने को आतुर है, वहीं तृणमूल कांग्रेस भी लगातार तीसरी बार बंगाल फतह करने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्खास्त पीटीआई को हरियाणा सरकार ने दिया दीवाली का तोहफा, जारी हुये नियुक्ति पत्र
    Next Article सपा 2022 में किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी, सरकार बनी तो शिवपाल होंगे कैबिनेट मंत्री: अखिलेश यादव

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.