Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के अध्यक्षता में ई गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) की बैठक आज उपायुक्त प्रकोष्ठ में सम्पन्न
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के अध्यक्षता में ई गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) की बैठक आज उपायुक्त प्रकोष्ठ में सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में ई गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) की बैठक आज उपायुक्त प्रकोष्ठ में सम्पन्न*

    ■ *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी प्रज्ञा केंद्र), झारनेट 2.0, भारतनेट फेज-II, झार सेवा,DeGS फंड, आधार सहित अन्य विषयों पर किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश*

    ■ *सभी प्रखंड/पंचायतों में झारनेट 2.0 लगाये जाएंगें, इसके लिए पंचायत स्तर पर नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति का अनुश्रवण किया जा रहा है:- उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.)*

    आज दिनांक 12 नवंबर 2020 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में ई गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी प्रज्ञा केंद्र), झारनेट 2.0, भारतनेट फेज-II, झार सेवा,DeGS फंड, आधार,प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा ने संबंधित अधिकारियों व संबंधित को निर्देश दिया कि सभी प्रखंड/पंचायत भवनों में इंटरनेट कनेक्शन जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्रों के संचालन के संबंध में जानकारी ली।

    प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत 135 केंद्रों से चलाया जा रहा है। जिसमें 51196 छात्रों का पंजीकरण करते हुए 51178 छात्रों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है जिसमें 27699 छात्र उत्तीर्ण हुए।

    उपायुक्त जामताड़ा ने भारत नेट phase-2 प्रोजेक्ट व झारनेट-2.0 आदि से जिला में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। साथ ही संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा निर्देश दिया गया कि जिसका आधार कार्ड नहीं बना है, उसका आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य करेंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा ने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति का अनुश्रवण आवश्यक है। संबंधित द्वारा सभी पंचायतों का निरीक्षण कर नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुनिश्चित कराया जाए।

    जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडीएआई श्री राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में संचालित स्थाई आधार पंजीकरण केंद्र में दैनिक रूप से आधार पंजीकरण एवं आधार अद्यतन करने का कार्य किया जाता है जिसमें संबंधित व्यक्ति के अंगुलियों तथा आंखों की स्कैनिंग की जाती है।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कास्ट सर्टिफिकेट, इनकम, रेसिडेंट सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट सहित अन्य संबंधित सर्टिफिकेट का निष्पादन अधिक से अधिक करें।

    *उपायुक्त द्वारा बैठक में सभी सम्बन्धित से आग्रह किया कि आप लोग अपने स्तर से कुछ किताबें सामुदायिक पुस्तकालय हेतु डोनेट करें।*

    *ज्ञात हो कि जिला के सभी 118 पंचायतों में उपायुक्त जामताड़ा के पहल पर सामुदायिक पुस्तकालय खोला जा रहा है।जिसमें आम लोगों/पदाधिकारियों/गणमान्य लोग की भी सहभागिता सुनिश्चित हो।*

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह,एलडीएम एसएल बैठा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय पराशर, ईडीएम श्री बिरजू राम, यूआइडीएआइ नोडल अधिकारी श्री राजीव कुमार, जिला प्रबंधक सीएससी श्री सलिल कुमार,श्री उत्तम दे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article विश्व शौचालय दिवस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.