Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने दी अमेरिकी चुनाव में विजयी बाइडन-हैरिस को बधाई, कहा- नए मुकाम पर पहुंचेंगे भारत-यूएसए के संबंध
    Breaking News राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने दी अमेरिकी चुनाव में विजयी बाइडन-हैरिस को बधाई, कहा- नए मुकाम पर पहुंचेंगे भारत-यूएसए के संबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन को बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों में और बेहतरी की उम्मीद जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं आशान्वित हूं कि दोनों देश एक साथ काम करेंगे और भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. साथ ही उन्होंने उप-राष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस को भी बधाई दी है. उन्होंने कमला हैरिस को टैग करते हुए लिखा कि आपकी कामयाबी नई राह दिखाने वाली है और सभी भारतीय-अमेरिकी नागरिकों को इस पर गर्व होगा.

    प्रधानमंत्री ने कहा, जो बाइडन, शानदार जीत के लिए आपको बधाई. बतौर उपराष्ट्र्रपति, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था. मैं भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. साथ ही उन्होंने कहा, कमला हैरिस, आपको शुभकामनाएं. आपकी जीत मार्गदर्शक है और यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी गर्व का विषय है.

    राष्ट्र्रपति कोविंद ने जो बाइडन को बधाई दी

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी डेमोक्रेट नेता जो बाइडन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने को उत्सुक हैं. कोविंद ने ट्वीट किया, अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर जोसेफ आर. बाइडेन को और उपराष्ट्रपति चुने जाने पर कमला हैरिस को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल में सड़क हादसा, 600 मीटर घाटी में गिरी कार, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर
    Next Article गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को तलोबा जेल में किया गया शिफ्ट

    Related Posts

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    July 22, 2026

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.