Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई ड्रग्स मामला: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    मुंबई ड्रग्स मामला: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी जारी है. जांच एजेंसी ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड के कुछ बड़े निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा मारा है. हालांकि, एनसीबी की तरफ से अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.

    एनसीबी को छापेमारी के दौरान कुछ निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर से ड्रग्स और नकद भी बरामद हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में अभी भी छापेमारी जारी है. वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पैडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है.

    बताया गया है कि जिस ड्रग पैडलर को टीम ने गिरफ्तार किया है, उसने बॉलीवुड के कई नामचीन लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति करने की बात स्वीकारी है. इसके बयान को आधार बनाकर एनसीबी ने यह कार्रवाई की है. माना जा रहा है कि जल्द ही एनसीबी की टीम इन निर्देशकों और प्रोड्यूसरों को समन भेज सकती है.

    गौरतलब है कि पिछले महीने एनसीबी ने ड्रग्स खरीदने के आरोप में एक टीवी अभिनेत्री को रंगेहाथ पकड़ा था. एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया था कि टीम ने मुंबई में कथित तौर पर ड्रग्स खरीद रही एक टीवी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया. टीम को इस संबंध में सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिनेत्री को गिरफ्तार किया.

    हाल के दिनों में ड्रग्स एंगल को लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों को पूछताछ के लिए एनसीबी ने बुलाया है. एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था.

    एनसीबी ने घंटों इन अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले के सिलसिले में एनसीबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. रिया को फिलहाल जमानत मिल चुकी है. लेकिन शौविक को अभी जमानत नहीं मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था अस्तित्व द्वारा पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
    Next Article गुजरात में पीएम मोदी ने किया रोपैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.