Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्ट्रांग संदेश देती फिल्म काली खुही में हैं कई झोल
    सिनेमा

    स्ट्रांग संदेश देती फिल्म काली खुही में हैं कई झोल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म काली खुही में जहां परम्परा और रीति-रिवाज के नाम पर स्त्रियों के दमन, शोषण और अत्याचार को दिखाया गया है.

    काली खुही वैचारिक रूप से झिंझोडऩे वाली फिल्म है, जिसे देखते हुए कई बार विरक्ति का भाव भी आता है कि आखिर एक स्त्री दूसरी स्त्री या नन्ही-सी जान के लिए इतनी निष्ठुर कैसे हो सकती है. कैसे कोई इतना क्रूर हो सकता है कि ठीक से आंखें खोलने से पहले ही मासूम उम्मीदों को काली खुही में फेंक दे, वो भी एक रीत के नाम पर और पूरा गांव उस रीत का आंख मूंदकर पालन करे. उसके खिलाफ एक आवाज़ भी ना करे.

    इंसानियत के नाम पर कालिख बनी परम्परा के खिलाफ आखिर किसी पुरुष का ख़ून क्यों नहीं खौलता? बचपन में विरोध करने की हिम्मत नहीं थी, क्योंकि बातें समझ में नहीं आतीं, मगर बड़ा होने पर तो इसका मुखालिफत की जा सकती है. पुरुष की इस बेबसी पर चिढ़ भी होती है. हालांकि काली खुही में एक ही प्रमुख पुरुष किरदार दर्शन है, जिसे सत्यदीप मिश्रा ने निभाया है. दशज़्न के परिवार के जरिए ही काली खुही की काली करतूतें दिखायी गयी हैं.

    काली खुही का मैसेज जितना स्ट्रॉन्ग है, उसे दिखाने का तरीका उतना ही लचर है. कहानी में कई ऐसे झोल हैं, जो कमजोर कर देते हैं. दर्शन का अजीबो-गरीब व्यवहार समझ से परे है. उसके व्यवहार में रहस्य और उत्तेजना की एक परत रहती है, मगर क्यों? इसका कहानी में कहीं स्पष्टीकरण नहीं है. टेरी समुंद्रा के निर्देशन में बनी फिल्म में शबाना आजमी, संजीदा शेख़, सत्यदीप मिश्रा आदि ने अभिनय किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूटर मैकेनिक से अमेरिकन लड़की को हुआ प्यार, सबकुछ छोड़कर आई पंजाब और की शादी
    Next Article पीलीभीत में मामा ने दी भांजे को तालिबानी सजा, जंजीर से बांधे मासूम के हाथ

    Related Posts

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.