Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान सरकार ने लगाया अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर बैन
    Breaking News Headlines

    राजस्थान सरकार ने लगाया अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बार फिर से अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर बैन लगा दिया है. तबादला करने की मियाद 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी. इससे पहले राज्य सरकार ने प्रदेश में तबादलों पर लगे प्रतिबंध को 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक के लिये हटा लिया था. लेकिन अब 31 अक्टूबर को तबादला करने की अवधि समाप्त होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया. अब फिर से उन पर आगामी आदेश तक बैन लगा दिया गया है.

    राज्य के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का तबादला अब सिर्फ राज्य हित में ही किया जाएगा. परिपत्र में कहा गया है की इच्छित जगह के लिए एपीओ कर अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाये. प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को आदेशों की सख्ती के साथ पालना करने के निर्देश दिए हैं. ये आदेश राज्य के सभी निगमों, बोर्डों, मंडलों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होंगे.

    उल्लेखनीय है कि तबादलों पर से बैन हटने के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में इच्छित स्थानों पर जाने के लिये होड़ मच गई थी. सभी विभागों में विधायकों की डिजायरों का अंबार लग गया था. इस अवधि में राज्य सरकार ने टॉप-टू-बॉटम ब्यूरोक्रेसी को खंगाल डाला था.

    उसके बाद अब प्रदेश में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी बदल गये हैं. तबादला अवधि में कई अधिकारियों के तीन से चार बार तक तबादले कर दिये गये थे. इनमें कई टॉप ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल थे. इस बात को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
    Next Article मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है करंट, दाम बढ़ाने की तैयारी में विद्युत कंपनियां

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.