Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मासूम के साथ रेप और उसकी हत्या के आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी युवक लंबे समय से फरार चल रहा था और जब पब्लिक ने उसे खुलेआम घूमते देखा तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और भीड़ ने उसे बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला.

    बरेली पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था. गौरतलब है कि आंवला थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. उस घटना से भी सबक न लेते हुए पुलिस ने आज फिर लापरवाही बरती, जिस कारण प्रेमपाल की मौत हो गई.

    पुलिस की तरफ से जारी इस पोस्टर में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी प्रेमपाल पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था. आरोपी प्रेमपाल बुधवार को आंवला इलाके के गांव तुमडिय़ा खरगपुर के पास घूमता दिखाई दिया. इस दौरान मारे गए बच्चे के परिवार के कुछ लोंगों ने गांववालों के साथ पकड़ लिया. भीड़ ने प्रेमपाल को पीटकर लहूलुहान कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमपाल को अस्पताल भेजा. बरेली अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई.

    प्रेमपाल थाना बिशारतगंज के गांव महतिया डांडी का रहने वाला था. प्रेमपाल की करतूत से घर वाले भी काफी नाराज थे. यही वजह है कि उसकी हत्या की सूचना मिलने के बावजूद प्रेमपाल के परिजन किसी तरह की कार्रवाई के लिए थाने नहीं गए. पुलिस ने स्थानीय चौकीदार की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. मामले में दोनों नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रेमपाल ने जुलाई में अलीगंज क्षेत्र से 4 बरस के मासूम बच्चे का अपहरण किया था. इसके बाद उसने कुकमज़् के बाद बच्चे की हत्या कर दी थी. उसके खिलाफ थाना अलीगंज में अपहरण, दुष्कर्म, सबूत नष्ट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

    वारदात के बाद से ही वह फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. प्रेमपाल की हत्या में दो लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसमें बच्चे को पिता और चाचा शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत अपनी संप्रभुता और अखंडता नहीं करेगा कभी भी समझौता: राजनाथ सिंह
    Next Article राजस्थान सरकार ने लगाया अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर बैन

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.