Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के बहराइच में खाना बनाते समय भड़की चिंगारी से, 52 घर जलकर राख
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के बहराइच में खाना बनाते समय भड़की चिंगारी से, 52 घर जलकर राख

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहराइच. उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के गांव में बुधवार की दोपहर खाना बनाते समय एक घर से भड़की चिंगारी से 52 घर जलकर राख हो गए. गृहस्थी बचाने की जद्दोजहद में एक ग्रामीण झुलसकर घायल हो गया. उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है. दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. अग्निकांड में लगभग 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है.

    एक घर से उठी चिंगारी

    यह मामला मोतीपुर तहसील अंतर्गत कोतवाली मुर्तिहा के नौबना ग्राम पंचायत का है. यह गांव जंगल से सटा हुआ है. नौबना के टेपरा निवासी गुरुदीन के घर की महिलाएं बुधवार दोपहर खाना बना रही थीं. इसी दौरान चिंगारी भड़क कर मकान पर जा गिरी. जिससे आग लग गई. उस समय घर के पुरुष लोग खेतों में कर रहे थे. जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग की लपटों ने अन्य मकानों को आगोश में ले लिया. देखते ही देखते गांव के 52 मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए.

    ग्रामीण आग बुझाने के लिए पंपिंग सेट व तालाब से पानी निकालकर आग बुझाने के लिए प्रयास कर रहे थे. लेकिन आग विकराल हो गई. इस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिश्रीलाल मौर्या ने तहसील प्रशासन को सूचना दी. नायब तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल वाहन को सूचना दी. दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अग्निकांड में सामान निकालते समय कंधई (25) पुत्र बिंद्रा गिरकर घायल हो गए. उन्हें सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया. उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, कोतवाल सुबोध कुमार, लेखपाल दुर्गेशचंद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है. राजस्वकर्मियों की टीम रिपोर्ट तैयार करने में लगी है.

    अग्निकांड में काफी हुआ नुकसान

    उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नौबना टेपरा गांव में आग लगने से 52 ग्रामीणों के मकान जले हैं. मौके का मुआयना किया गया है. अग्निकांड में काफी नुकसान हुआ है. राजस्वकर्मियों की टीम रिपोर्ट बना रही है. रिपोर्ट के बाद सभी पीडि़तों को मुआवजा दिया जाएगा. पीडि़तों को तिरपाल भी मुहैया कराया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के नागौर में पेड़ पर रस्सी से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, मुंह पर बंधी थी पट्टी
    Next Article मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून, चीनी पटाखों पर लगा प्रतिबंध

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.