Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुधारों के अगले चरण में एकीकृत थियेटर कमानों का गठन जरूरी : जनरल नरवणे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुधारों के अगले चरण में एकीकृत थियेटर कमानों का गठन जरूरी : जनरल नरवणे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि रक्षा क्षेत्र में सुधारों की प्रक्रिया में अगला कदम एकीकृत थियेटर कमानों का गठन है जिससे युद्ध और शांति के समय तीनों सेनाओं के युद्ध कौशल तथा क्षमताओं का बेहतर तरीके से तालमेल किया जा सकेगा.

    जनरल नरवणे ने आज सिकन्दराबाद स्थित रक्षा प्रबंधन कालेज और बाइसन डिविजन का दौरा किया तथा वहां विभिन्न कोर्स कर रहे अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान यह बात कही. सेना प्रमुख ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और राष्ट्रीय हितों को पूरा करने के संदर्भ में सेना की क्षमता में विकास तथा उसके उपयोग पर अपने विचार रखने के अलावा तीनों सेनाओं के एकीकरण , युद्ध क्षेत्र संबंधी विषयों और आधुनिकीकरण जैसे मुद्दों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति तथा सैन्य मामलों के विभाग के गठन का निर्णय ऐतिहासिक है जिससे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है.

    उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सुधारों की प्रक्रिया में अगला कदम एकीकृत थियेटर कमानों के गठन का है जिससे युद्ध और शांतिकाल में तीनों सेनाओं की युद्ध और अन्य क्षमताओं के बीच तालमेल बैठाया जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सोची समझी और व्यापक विचार विमर्श पर आधारित होगी और इसमें समय लगेगा. सेनाओं के एकीकरण पर आशावादी रूख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह अनिवार्य है क्योंकि इससे इनमें तालमेल बढेगा और संसाधनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जा सकेगा.

    सेना प्रमुख ने कहा कि यह जरूरी है कि सब राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए एकजुटता की भावना और विश्वास के साथ काम करें. रक्षा प्रबंधन कालेज के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने इस मौके पर एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया. बाइसन डिविजन में उन्होंने दक्षिणी कमान की संचालन तैयारियों की सराहना की और सभी अधिकारियों तथा जवानों से कड़े परिश्रम तथा उत्साह के साथ प्रशिक्षण जारी रखने के लिए कहा जिससे कि भविष्य की संचालन संबंधी चुनौतियों से मजबूती से निपटा जा सके. उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान किये गये उपायों तथा बाढ राहत अभियानों में योगदान के लिए सैन्यकर्मियों की सराहना की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखादी ग्रामोद्योग करे पांच हजार करोड़ रुपए का सालाना कारोबार : गडकरी
    Next Article गुरुवार 22 अक्टूबर 2020, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी के लिए देवी कात्यायनी की पूजा करें…

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.