Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सालभर से फ्रीज में रखा नूडल सूप पीने से चीन में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, जहर बन गया था कॉर्न फ्लोर
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सालभर से फ्रीज में रखा नूडल सूप पीने से चीन में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, जहर बन गया था कॉर्न फ्लोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन में घर में बने नूडल सूप को पीने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई है. यह मामला चीन के नॉर्थ-ईस्ट रीजन के हिलोजियांग प्रांत का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने जो नूडल सूप पीया था, वह एक साल से फ्रीजर में रखा था. नूडल सूप को कॉर्न फ्लोर से तैयार किया गया था, जिसे 5 अक्टूबर को सुबह नाश्ते में पीया गया था.

    इसे खाते ही कुछ ही घंटों के अंदर 9 लोगों की हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. चीनी मीडिया के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी. आठवीं मौत दो दिन बाद हुई. घर के 9वें सदस्य ने 19 अक्टूबर को दम तोड़ा. आखिरी मौत एक महिला की हुई थी, जिसका नाम ली था.

    12 लोगों के परिवार में से 3 लोगों की जान ऐसे बची

    फ्रीजर में सालभर तक रखे रहने के कारण नूडल सूप खराब हो चुका था. जिस दिन ये हादसा हुआ, उस दिन के नाश्ते के लिए परिवार के 12 सदस्य मौजूद थे. उनमें से 3 सदस्यों ने सूप का टेस्ट पसंद न आने पर पीने से इनकार कर दिया था, इसलिए उनकी जान बच गई.

    चीन में जारी हुई एडवाइजरी

    चीनी हेल्थ कमीशन ने सोमवार को वार्निंग जारी करते हुए खाने में फर्मेंटेड फ्लोर (कॉर्न फ्लोर) न लेने की सलाह दी. चीनी अधिकारियों का कहना है इस पूरे मामले की जांच की गई है. जांच में सामने आया है कि घर के सदस्यों जो नूडल सूप पीया था, उसमें बॉन्गक्रेकिक एसिड की मात्रा अधिक थी, जो फूड पॉइजनिंग की वजह बना.

    क्या है बॉन्गक्रेकिक एसिड जिसने ली नौ जिंदगियां

    बॉन्गक्रेकिक एसिड ने खाने को जहरीला बनाने का काम किया है. यह फर्मेंटेड मैदा और चावल से जुड़े फूड में पाई जाती है. चाइना एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फेन झिहॉन्ग का कहना है, यह बेहद जहरीली होती है. बॉन्गक्रेकिक एसिड जिस भी खाने में मौजूद है, उसे गर्म करने पर भी इसका असर खत्म नहीं होता. 40 से 100 फीसदी तक है मौत की दर प्रोफेसर फेन कहते हैं, बॉन्गक्रेकिक एसिड वाला खाना खाने से इंसान और जानवर दोनों में फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है और मौत भी. फूड पॉइजनिंग होने पर मौत की दर 40 से 100त्न तक होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीते साल भारत में हर मिनट तीन लोग वायु प्रदूषण से मरे
    Next Article बस्तर में बहेगी विकास की गंगा, सरपंच संघ की मांग पर सहमत हुए सीएम, 5 स्टील प्लांट लगेंगे

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.