Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपने 200वें मैच में हारे महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान की उम्मीदें कायम
    Breaking News Headlines खेल

    अपने 200वें मैच में हारे महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान की उम्मीदें कायम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबु धाबी. चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 200वें मैच में निराशाजनक बल्लेबाजी के कारण राजस्थान रॉयल्स के हाथों सोमवार को सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. चेन्नई की उम्मीदों को इस हार से गहरा झटका लगा जबकि राजस्थान ने इस मनोबल बढ़ाने वाली जीत से अपनी उम्मीदों को कायम रखा.

    राजस्थान ने अपने स्पिनरों के शानदार और कसे हुए प्रदर्शन से चेन्नई को 20 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन का सामान्य स्कोर पर रोक दिया और फिर 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली. राजस्थान की 10 मैचों में यह चौथी जीत है और वह आठ अंको के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है हालांकि प्लेऑफ के लिए अभी उसे बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे.

    चेन्नई को 10 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा और वह तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गयी है. चेन्नई अब प्लेऑफ की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी है और कोई चमत्कार ही उसे प्लेऑफ में पहुंचा सकता है.

    चेन्नई के लिए छोटे स्कोर का बचाव करते हुए एक उम्मीद तब जगी थी जब उसने राजस्थान के तीन विकेट मात्र 28 रन तक गिरा दिए थे लेकिन कप्तान स्टीवन स्मिथ और जोस बटलर ने इसके बाद टिककर खेलते हुए राजस्थान को जीत की मंजिल पर पहुंच दिया. बटलर ने आक्रामक तेवरों के साथ खेलते हुए मात्र 48 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाकर नाबाद 70 रन ठोके और टीम को आसान जीत दिलाई.

    स्मिथ धैर्य के साथ खेलते हुए 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे. बटलर और स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की. बेन स्टोक्स 11 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 19, रोबिन उथप्पा चार और संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हुए. लेकिन इसके बाद बटलर और स्मिथ ने चेन्नई को कोई और मौका नहीं दिया. दीपक चाहर ने दो और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया.

    धोनी के लिए व्यक्तिगत रूप से तो यह मैच उपलब्धि वाला रहा लेकिन टीम के लिहाज से निराशाजनक रहा. धोनी का आईपीएल में यह 200वां मैच था और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने. धोनी ने अपनी 28 रन की पारी के दौरान चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 4000 रन भी पूरे किये. उन्होंने राजस्थान की पारी में दो कैच लपके और आईपीएल में विकेट के पीछे 150 शिकार पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बने. लेकिन टीम की हार तीन बार के चैंपियन कप्तान के लिए निराशाजनक रही. धोनी ने आईपीएल में अपना पहला, 50वां ,100वां और 150वां मैच जीता था लेकिन 200वां मैच हार गए.

    धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की बल्लेबाजी इस मुकाबले में निराशाजनक रही. आलराउंडर रवींद्र जडेजा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका. जडेजा ने 30 गेंदों में चार चौकों के सहारे नाबाद 35 रन बनाये. कप्तान धोनी अपने रिकॉर्ड मैच में 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 28 रन बनाकर रन आउट हो गए.

    सलामी बल्लेबाज सैम करेन ने 25 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये. उन्होंने चेन्नई की पारी का एकमात्र छक्का लगाया. शेन वाटसन आठ, फाफ डू प्लेसिस 10 और अंबाटी रायुडू 13 रन बनाकर आउट हुए.

    चार विकेट 56 रन पर गिर जाने के बाद धोनी और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े लेकिन इस साझेदारी के दौरान रन गति तेज नहीं कर पाए. केदार जाधव सात गेंदों पर चार रन बनाकर नाबाद रहे.

    राजस्थान के गेंदबाजों ने काफी सटीक प्रदर्शन किया और चेन्नई को लगातार दबाव में रखा. जोफ्रा आर्चर ने 20 रन पर एक विकेट, कार्तिक त्यागी ने 35 रन पर एक विकेट, श्रेयस गोपाल ने 14 रन पर एक विकेट और राहुल तेवतिया ने 18 रन पर एक विकेट लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल में ऐलान- जल्द लागू करेंगे सीएए, कोरोना से हुई देरी
    Next Article कराची में इमरान सरकार के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.