Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कराची में इमरान सरकार के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कराची में इमरान सरकार के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग को लेकर कराची की सड़कों पर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे के बीच विपक्षी पार्टियों के समर्थकों का सैलाब उमड़ गया. पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट समेत 11 विपक्षी पार्टियों ने इमरान खान सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए रविवार को कराची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया.

    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर दरअसल देश की सेना के साथ वर्ष 2018 के चुनावों में धांधली करने और अलोकतांत्रिक रूप से सत्ता हथियाने का आरोप है जिसे लेकर विपक्षी पार्टियां एक जुट हो कर प्रदर्शन कर रही हैं. श्री खान ने हालांकि सत्ता में आने के लिए पाकिस्तान सेना से मदद के आरोपों का खंडन किया है. खान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में वापस पाकिस्तान लाने के लिए हर संभव प्रयास करनी की चेतावनी के बावजूद पीडीएम पार्टी ने कराची के बाग-ए-जिन्ना में जोरदार रैली कर इमरान सरकार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए.

    पाकिस्तान में 18 अक्टूबर 2007 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर घर वापसी के दौरान हमला कर दिया गया था और इस हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे. संयोग से पीडीएम की यह रैली भी 18 अक्टूबर को आयोजित हुई.

    इस मौके पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने रैली में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘इमरान खान को पिछले तानाशाहों को याद रखना चाहिए. उन्हें अपने जीवन और भाग्य को याद रखना चाहिए. आपकी किस्मत उनसे अलग नहीं होगी. आप लोगों की आवाज को कभी भी दबा नहीं सकते. लोगों का गुस्सा सरकार और इसकी नींव को मिटा देगा.’’

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने भी इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए इमरान खान सरकार की ‘गलतियों, भ्रष्टाचार और अक्षमता’’ को दोहराया. उन्होंने इमरान खान को ‘कायर’ कहते हुए उन पर अपनी नाकामी को छिपाने के लिए सेना का उपयोग करने राजनीतिक विरोधियों की आवाज को दबाने के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो का गलत उपयोग करने का भी आरोप लगाया.

    पाकिस्तान की पहले से खस्ताहाल अर्थव्यस्था वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रकोप से और बुरी तरह प्रभावित हुई है और अब तो स्थिति यह है कि देश की अर्थव्यस्था दोहरे अंकों की मुद्रास्फीति और नकारात्मक वृद्धि से जूझ रही हैं जिसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

    गौरतलब है कि इमरान खान सरकार के दो साल के कार्यकाल में विपक्षी नेताओं और आलोचकों की आवाजों को किसी न किसी तरह दबाने की कोशिश की गई हैं और इसी को लेकर विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की 16 अक्टूबर को गुजरांवाला शहर में पहली रैली हुई थी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के हजारों समर्थक भी शामिल हुए थे और शरीफ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये लंदन से रैली को संबोधित भी किया था. नवाज शरीफ ने इस दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा पर 2018 के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और उनके सत्ता से बेदखल करने का भी आरोप लगाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपने 200वें मैच में हारे महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान की उम्मीदें कायम
    Next Article मंगलवार 20 अक्टूबर 2020, पद-प्रतिष्ठा के लिए देवी कूष्मांडा की आराधना करें…

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.