Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र सरकार आर्थिक संकट में फंसी, शरद पवार बोले- बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए कर्ज ही विकल्प
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र सरकार आर्थिक संकट में फंसी, शरद पवार बोले- बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए कर्ज ही विकल्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राजद) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र ऐतिहासिक आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और राज्य सरकार के पास बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कर्ज लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. मराठवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर गए शरद पवार ने उस्मानाबाद में संवाददाताओं से कहा कि ऐसे संकट में राज्य सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती.

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे, कोंकण और औरंगाबाद डिविजन में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 48 लोगों की मौत हुई है जबकि लाखों हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बारिश और बाढ़ से पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे डिविजन में 29 लोगों की मौत हुई है जबकि मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद डिविजन, जिसमें उस्मानाबाद भी आता है, में 16 लोगों की और तटवर्ती कोंकण क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई है.

    ऐसे में शरद पवार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं. उन्होंने सोमवार को उस्मानाबाद में संवाददाताओं से कहा, राज्य के पास बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ऋण लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. राज्य ऐतिहासिक आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. मैं इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलूंगा. वहीं, इससे पहले रविवार को शरद पवार ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राज्य में वर्षा से प्रभावित किसानों के लिए मदद मांगेंगे.

    पवार ने कहा था, केन्द्र सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए और उसके लिए मैं अन्य सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से भेंट करूंगा. राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वर्षा प्रभावित किसानों की मदद करने में राज्य सरकार की अपनी सीमाएं हैं और केन्द्र सरकार को ऐसे में मदद करनी चाहिए. पवार ने कहा, मैंने अन्य सांसदों से भी कहा है कि हम अगले 8-10 दिन में प्रधानमंत्री से मिलने नयी दिल्ली जाएंगे. इसका समाधान केन्द्र और राज्य को साथ मिलकर करना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीआरपी घोटाला: बंबई हाईकोर्ट ने कहा-अर्णब गोस्वामी की पेशी चाहती है तो उन्हें समन जारी करे पुलिस
    Next Article AIRF-WCREU का अल्टीमेटम, 21 अक्टूबर तक नहीं मिला बोनस का पैसा तो RAIL का पहिया करेंगे जाम

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.