Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वोट मांगने गांव पहुंचे नीतीश सरकार के मंत्री तो ग्रामीणों ने खदेड़ा
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    वोट मांगने गांव पहुंचे नीतीश सरकार के मंत्री तो ग्रामीणों ने खदेड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुये हैं. चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये पार्टी उम्मीदवार वोट की आस में गांव-गांव घूम रहे हैं. ऐसे में कई गांव ऐसे भी हैं, जहां प्रत्याशियों को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है.

    जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मंत्री और समस्तीपुर कल्याणपुर से विधायक महेश्वर हजारी को वोट मांगने के दौरान काफी फजीहत का सामना करना पड़ा. जनता के बीच जाकर मंत्रीजी वोट देने की अपील कर रहे थे. इस दौरान लोगों का गुस्सा भड़क उठा और वे मंत्री से उनके काम का हिसाब मांगने लगे. साथ ही यह भी पूछा कि गांव में कैसे घुस गए?

    पूसा में ग्रामीणों ने गांव में घुसने से पहले ही मंत्रीजी को न सिर्फ रोक दिया, बल्कि तू-तू, मैं-मैं करते हुए गाली गलौच तक कर डाली. दरअसल मंत्री अपने समर्थकों के साथ बाइक पर बैठकर वोट मांगने निकले थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया. मंत्रीजी के विरोध का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंत्री महेश्वर हजारी को कुछ लोग अपने गांव से भगाते हुए नजर आ रहे हैं और ऊंची आवाज में बात करने के साथ ही गांव में न घुसने की हिदायत दे रहे हैं.

    लगभग दो मिनट के इस वीडियो में मंत्रीजी के साथ में रहे लोग गांव वालों को समझाने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन गांव वालों के आगे उनकी एक नहीं चलती. विरोध कर रहे लोग बिजली, पानी और सड़क जैसी मूल समस्याओं को मंत्रीजी से सामने रख रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दूसरे सुपर ओवर में हराया
    Next Article असम और मिजोरम बार्डर पर हुई हिसंक झड़प में कई घायल, घटना से क्षेत्र में भारी तनाव

    Related Posts

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    October 8, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मा

    October 8, 2026

    ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ में बिखरे साहित्य, संगीत और लोककला के रंग

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मा

    ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ में बिखरे साहित्य, संगीत और लोककला के रंग

    मस्तिष्क के रहस्यों की नई खोज से मानवता के उजाले

    गांधी इतिहास नहीं वर्तमान की जरूरत

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.