Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेयर बाजार में लगातार नौवें दिन तेजी, सेंसेक्स 32 अंक चढ़ा
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    शेयर बाजार में लगातार नौवें दिन तेजी, सेंसेक्स 32 अंक चढ़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दिग्गज कंपनियों में लिवाली के कारण अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नौवें दिन बढ़त के साथ बंद हुये.

    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.71 अंक यानी 0.08 प्रतिशत चढ़कर 40,625.51 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,934.50 अंक पर पहुँच गया. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार नौवें कारोबारी दिवस हरे निशान में रहे.

    एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर शुरुआत में बाजार में तेजी रही, लेकिन यूरोपीय बाजारों में गिरावट से दोपहर के बाद घरेलू स्तर पर भी बिकवाली हावी हो गई. हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से अंत में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे.

    आईटी और टेक के साथ ही ऊर्जा समूह की कंपनियों में लिवाली ने प्रमुख सूचकांकों को गिरावट में जाने से बचाया. एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ा. कोटक महिद्रा बैंक और इंफोसिस में दो से ढाई प्रतिशत बढ़त रही. टाइटन इंडस्ट्रीज और सनफार्मा का शेयर दो फीसदी से अधिक लुढ़क गया. स्वास्थ्य समूह और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली हावी रही.

    एशिया में जापान का निक़्केई 0.18 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.02 प्रतिशत टूट गया. यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई और जर्मनी का डैक्स 0.41 प्रतिशत लुढ़क गये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल: इंटर स्टेट बस सेवा 14 अक्टूबर से शुरू, त्योहार को लेकर लिया गया फैसला
    Next Article राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, दो से बढ़कर 10 पर मैदान मार सकती है बीजेपी

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.