Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागी तेवर दिखाने वाले 15 नेताओं पर गिरी गाज, जेडीयू से 6 साल के लिए निष्कासित
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बागी तेवर दिखाने वाले 15 नेताओं पर गिरी गाज, जेडीयू से 6 साल के लिए निष्कासित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बागी तेवर दिखाने वाले नेताओं पर जेडीयू ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले 15 नेताओं को जेडीयू ने 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है.

    पार्टी लाइन का मानना है कि ये नेता पार्टी से बग़ावत कर दूसरे पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. साथ ही कई दूसरी पार्टियों की मदद भी कर रहे हैं. जेडीयू ने रामेश्वर पासवान, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण कुमार, तजम्मल खां, अमरेश चौधरी, शिवशंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह, राकेश रंजन, ददन पहलवान, सुमित सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, रणविजय सिंह, कंचन गुप्ता और मुंग़ेरी पासवान को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

    इधर, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर शुरू हो चुका है. महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. राजद ने इस सूची में 30 नेताओं को जगह दी है, जिनको बिहार की 243 सीटों पर महागठबंधन और राजद के लिए प्रचार करना है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम बिहार के पूर्व सीएम और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का है. इसके अलावा उनके परिवार से दोनों बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और तेज प्रताप यादव समेत डॉक्टर मीसा भारती को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है.

    डिजिटल प्रचार

    बिहार चुनाव 2020 अब बेहद करीब है. ऐसे में सभी पार्टियां जोर शोर से मतदाताओं तक पहुंच कर उन्हें लुभाने में जुटी हैं. प्रत्याशियों का ऐलान हो रहा है. साथ ही अब राजनीतिक दल डिजिटल माध्यम से भी चुनाव प्रचार करने लगे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सॉन्ग बनाकर बीजेपी ने ट्विटर पर शेयर किया. इसका टाइटल रखा बिहार में ई बा मतलब बिहार में यह हुआ.

    इसमें बिहार में अब तक एनडीए सरकार में हुए विकास कार्यों का दावा किया गया है. लेकिन कुछ देर में ही बिहार में ई बा वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. कुछ लोग इसके समर्थन में आए तो कुछ नीतीश कुमार सरकार को घेर रहे हैं. उनके साथ ही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी लोगों के निशाने पर हैं. बिहार में ई बा ट्रेंड पर एक यूजर ने लॉकडाउन के दौरान घर लौट रहे बिहार के लोगों की फोटो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article40 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छूने वाली रिलायंस जियो देश की पहली कंपनी बनी
    Next Article हिमाचल: इंटर स्टेट बस सेवा 14 अक्टूबर से शुरू, त्योहार को लेकर लिया गया फैसला

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.