Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्र के तीनों कृषि कानूनों को बायपास कर अपना नया कानून बनायेगी राजस्थान सरकार
    Breaking News Headlines राजनीति

    केन्द्र के तीनों कृषि कानूनों को बायपास कर अपना नया कानून बनायेगी राजस्थान सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राज्य की अशोक गहलोत सरकार तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को बायपास करके खुद के कानून बनाने की तैयारी कर रही है. सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को बायपास करके उनकी जगह विधेयक लाकर राज्य के काननू लागू करने का फैसला किया गया है. मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने एक सुर में इस पर सहमति दे दी है.

    बैठक में तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों से एमएसपी खत्म होने की आशंकाओं से किसानों और खाद्य सुरक्षा पर पडऩे वाले असर, मंडी व्यवस्था पर प्रभाव और कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के प्रावधानों से किसानों पर पडऩे वाले प्रभावों पर मंथन किया गया.

    बैठक में तय हुआ कि कृषि उपज मंडी समिति की व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार खुद का कानून लाएगी. इसके साथ ही कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग पर भी संशोधित काननू बनााने पर फैसला हुआ. राजस्थान में निजी मंडियों के लिए 2000 लाइसेंस पहले से दिए हुए हैं. कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के लिए भी राज्य सरकार का कानून बना हुआ है.

    गौरतलब है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी कांग्रेस शासित राज्यों को निर्देश जारी कर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को बायपास कर राज्य के कानून बनाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे. सोनिया गांधी के निर्देशों के बाद गहलोत सरकार ने विधिक राय ली. विधिक राय के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाकर राज्य के नए कृषि कानून बनाने की संभावनाओं पर मंथन किया गया.

    तीनों केंद्रीय कानूनों को बायपास करने के लिए राज्य सरकार को विधानसभा में विधेयक लाने होंगे. क्योंकि केंद्र के समवर्ती सूची या राज्य सूची के विषय पर कानून बनाने के बाद अगर राज्य उसी मामले में कानून बनाना चाहता है तो उसे विधेयक पारित कर मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजना होता है. इसलिए अब जल्द विधानसभा सत्र बुलाए जाने की संभावना हैं. मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय कृषि कानूनों में जुड़े किसान विरोधी प्रावधानों को लागू करने की बजाय अपना कानून बनाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवंगत बीजेपी सांसद भोला सिंह की पुत्रवधू ने गिरिराज सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा
    Next Article बिहार चुनाव

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.