Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खोदावंदपुर थाना में कोविड-19 एवं आचार संहिता को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
    Headlines बिहार

    खोदावंदपुर थाना में कोविड-19 एवं आचार संहिता को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गापूजा में सरकारी गाइडलाइन का अवश्य करें पालन: एसडीपीओ

    खोदावंदपुर/बेगूसराय. सोमवार को खोदावंदपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया. इस मौके पर आयोजित शांति समिति की बैठक में बोलते हुए मंझौल एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 एवं आदर्श आचार संहिता को देखते हुए सादगी माहौल में पूजा मनाने की अपील की. उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा पूजा समिति के सदस्यों को सरकारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करने की बात कहीं. एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह का पंडाल, तोरण द्वार, दुकानें एवं मेेेला नहीं लगाया जायेगा. तथा न ही किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम और न ही लाउडस्पीकर बजाया जायेेेगा. उन्होंने पूजा  समिति के सदस्यों को दुर्गा मंदिर के समीप सैनिटाइजर व मास्क का व्यवस्था रखने तथा शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करवाने की जानकारी दी.वहीं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार नेे कहा कि बलि प्रथा पर इस बार पूरी तरह पाबंदी रहेगी.मंदिर के बाहर कोई भी देवी देवता का प्रतिमा स्थापित नहीं किया जायेगा.सामुहिक प्रसाद व कार्ड वितरण, तथा नाच, रामलीला आदि पर रोक हैै.उन्होंनेे मूर्ति विसर्जन हर हाल में दसवीं के दिन ही करने की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी.तथा पूजा समितियों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन अवश्य करने की बात कहीं. बैठक में एसआई गोपाल प्रसाद, एएसआई वीरेंद्र राय, बलवंत कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष मो सुभान, उप प्रमुख नेतराम यादव, सरपंच लक्ष्मी यादव, उषा कुमारी, भोला पासवान, पूूर्व प्रमुख नसीम अख्तर, पूर्व मुखिया टिंकू राय, अनिल राय, कृष्ण देव चौधरी, बाबू प्रसाद यादव, राम पदारथ महतो, जदयू नेता अवनीश कुमार वर्मा, गोपाल महतो, भोला राय, मनीष कुमार, मदन सहनी, राजद नेता मो सैफी, त्रिवेणी महतो, चंद्रदेव सहनी, रामप्रीत यादव, माले नेता अवधेश कुमार, लोजपा के गोपाल पासवान, शंकर वर्मा, विक्रम कुमार, अब्दुल कुद्दूस, मो गुफरान कमर अनेक लोग मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी अनुमंडल स्थापना के 26 वे वर्षगांठ पर वर्चुअल परिचर्चा आयोजित
    Next Article बखरी से महागठबंधन के उम्मीदवार सीपीआई के सूर्यकांत पासवान ने कराया नामांकन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.