Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बखरी अनुमंडल स्थापना के 26 वे वर्षगांठ पर वर्चुअल परिचर्चा आयोजित
    Breaking News Headlines बिहार

    बखरी अनुमंडल स्थापना के 26 वे वर्षगांठ पर वर्चुअल परिचर्चा आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बखरी अनुमंडल स्थापना के 26वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में संघर्ष के अनुभवों को साझा करते हुए आने वाली चुनौतियों पर परिचर्चा आयोजित की गयी। कोविड -19 के खतरे तथा चुनाव आचार संहिता का असर कार्यक्रम में भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अनुमंडल आंदोलन से जुड़े लोगों ने एक्चुअल कार्यक्रम से परहेज करते हुए वर्चुअल को ही प्राथमिकता दी। अनुमंडल आंदोलन के ढाई दशक और गठन के बाद की चुनौतियां” विषयक वेबिनार को संबोधित करते हुए नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि लगभग तीन दशक के लंबे संघर्ष के बाद बखरी अनुमंडल की स्थापना हुई है। तब क्षेत्र की आम अवाम समेत छात्र नौजवानों ने भी संघर्ष में महती भूमिका निभायी थी। 12 अक्तूबर को यहां की तरुणाई ने अपने संघर्षों से एक नया इतिहास लिखने का काम किया था और यह बताया कि सत्ता का हेलिकॉप्टर मात्र कृपा पर नहीं, वरन् जनांदोलनों से भी उतारा जा सकता है। अनुमंडल आंदोलन के क्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं पर मुकदमे हुए, जेल जाना पङा। प्रचंड जनांदोलन खङा हुआ,तब बखरी के लोगों की जनाकांक्षा पूरी हुई। कहा,स्थापना के ढाई दशक बाद भी बखरी को पूर्ण अनुमंडलीय सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी है। डिग्री कालेज, अनुमंडल स्तर का अस्पताल, जेल का निर्माण सहित अन्य नागरिक सुविधाओं में बढोतरी आदि कार्य किया जाना अब भी शेष है। बोले,स्थापना के 26 वर्षों में बहुत कुछ बदला,मगर नहीं बदली तो बखरी के प्रति शासन और प्रशासन का नजरिया। आने वाले समय में बखरी को पूर्ण अनुमंडल के लायक सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी, किन्तु उसके लिए लोगों को सजग होना पङेगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष सिंह परमार के कहा बखरी पूर्व में भेद भाव का शिकार हुआ है। अनुमंडल मुख्यालय तथा पर्याप्त राजस्व देने के बाद भी बखरी सलौना स्टेशन का सम्यक् विकास व द्रुतगामी ट्रेनों का ठहराव नही होना चिंता का विषय है। उन्नत बाजार है,किन्तु किसी भी प्रकार की फैक्टरी नहीं होने के कारण मजदूरों को काम के अभाव में पलायन आज भी समस्या बनी हुई है। कहा,अनुमंडल स्थापना दिवस के मौके पर हमें शपथ लेना होगा कि हम क्षेत्र के सम्यक् विकास के लिए समवेत प्रयास करेंगे। इधर स्थापना दिवस के मौके से पार्षद नीरज नवीन, प्रवीण कुमार जय, बेबी केसरी, श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय के अध्यक्ष डाॅ विशाल केसरी,सचिव डाॅ आलोक आर्यन,कौशल किशोर क्रांति, डाॅ रमण झा, अजय साहू आदि ने भी संघर्षो को याद करते हुए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउदघाटन की बाट जोह रहा मटिहानी- मालपुर ग्रामीण सड़क
    Next Article खोदावंदपुर थाना में कोविड-19 एवं आचार संहिता को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.