Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में सामने आये 55,342 नए मामले
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में सामने आये 55,342 नए मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के नए आने वाले मामलों में बड़ी राहत मिली है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं अबतक देश में कोरोना वायरस के 71,75,882 मामले सामने आ चुके हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 23124 की कमी देखने को मिली है और अब देश में 8,38,729 एक्टिव मामले बचे हैं.

    पिछले कुछ दिनों से एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. देश में कोरोना वायरस के जितने मामले अबतक सामने आए हैं उनका सिर्फ 11.68 प्रतिशत ही एक्टिव केस बचे हैं.

    कोरोना से लोगों के ठीक होने की रफ्तार लगातार बेहतर हो रही है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 77,760 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 62,27,295 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 86.78 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

    कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी अब पहले के मुकाबले कम हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 706 लोगों की जान गई है. अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 109856 लोगों की जान ले चुका है.

    कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, सोमवार को देशभर में 10.73 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं. देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 8.89 करोड़ को पार कर चुका है. दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSSR CASE: मुजफ्फरपुर की अदालत ने करण जौहर सहित सात फिल्मी हस्तियों को भेजा नोटिस
    Next Article हरियाणा में पुलिस कर्मियों को घायल कर सुधार गृह से भागे 17 बाल कैदी

    Related Posts

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    September 15, 2026

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    September 15, 2026

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    पंचतत्व में विलीन हुए श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.