Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी, दो और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका
    Breaking News

    श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी, दो और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रामबाग इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.

    वहीं सुरक्षाबलों ने आशंका जताई है कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने घेर लिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों के बारे में विशेष जानकारी मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. जैसे ही टीमें उस क्षेत्र में पहुंचीं, उन पर गोलीबारी की गई. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

    इससे पहले कुलगाम में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह दो आतंकियों को मार गिराया. चिनिगम इलाके में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई. पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए. इन दोनों आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई थी. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

    वहीं पाकिस्तानी सेना ने कल रविवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की है. इस दौरान पुंछ जिले के देगवार, खड़ी एवं करमाड़ा में भी भारी हथियारों से गोलाबारी की गई है. इसमें भारतीय सेना का लांस नायक और बीएसएफ का एक जवान जख्मी हुआ है. वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है. उसकी कई सैन्य चौकियां तबाह हो गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखनऊ के ऐशबाग इलाके में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, कई लोगों की गृहस्थी तबाह
    Next Article जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 151 डोनेशन

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.