Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उचित किराए पर 130 किमी प्रति घंटे से तेज़ चलने वाली ट्रेनों में होंगे सिर्फ AC डिब्बे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    उचित किराए पर 130 किमी प्रति घंटे से तेज़ चलने वाली ट्रेनों में होंगे सिर्फ AC डिब्बे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: रेलवे नेटवर्क के कुछ निश्चित मार्गों पर 130 किलोमीटर या इससे अधिक गति से चलने वाली रेलगाड़ियों में आने वाले दिनों में केवल एसी कोच होंगे.

    वर्तमान में अधिकतर मार्गों पर मेल, एक्सप्रेस रेलगाड़ियां की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा या कम है. राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम रेलगाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की रेलगाड़ियों के कोच 130 किलोमीटर प्रति घंटा इससे अधिक गति पर चलने के लिए उपयुक्त हैं.

    रेल मंत्रालय के प्रवक्ता डी. जे. नारायण ने कहा कि इस तरह की रेलगाड़ियों में टिकट की कीमत वहनीय होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए कि सभी नॉन एसी कोच को एसी कोच बनाया जाएगा.

    नारायण ने कहा, जहां भी ट्रेन की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होने जा रही है, वहां एसी डिब्बे तकनीकी जरूरत बन गए हैं.

    स्वर्णिम चतुर्भुज और डायगोनल की पटरियां इस तरह से अपग्रेड की जा रही हैं कि उन पर 130 किलोमीटर से लेकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेलगाड़ियां संचालित की जा सकें. जो रेलगाड़ियां 130 से लेकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी उनमें एसी कोच लगाए जाएंगे.

    उन्होंने कहा, नॉन एसी कोच ऐसी रेलगाड़ियों में लगे रहेंगे, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं.

    नारायण ने कहा, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवर्तित एसी कोच में टिकट की दर यात्रियों के लिए वहनीय हो, सुविधा और आराम कई गुना हो जाए और यात्रा के समय में काफी कटौती हो जाए.

    उन्होंने कहा कि इस तरह के एक एसी कोच का प्रोटोटाइप कपूरथला के रेल कोच फैक्टरी में तैयार किया जा रहा है और कुछ हफ्ते में इसे तैयार हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा, वर्तमान में 83 बर्थ वाले कोच को डिजाइन किया जा रहा है. इस वर्ष इस तरह के 100 कोच बनाने की योजना है और अगले वर्ष 200 कोच बनाए जाएंगे. इन कोचों का मूल्यांकन किया जाएगा और इन कोचों के संचालन से मिलने अनुभव के आधार पर आगे की प्रगति होगी.

    अधिकारियों ने बताया कि नये एसी कोच सस्ते होंगे और उनकी टिकट दर एसी थ्री और स्लीपर कोच के बीच की होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपनी बादशाहत कायम रखते हुए राफेल नडाल 13वीं बार फ्रेंच ओपन चैंपियन
    Next Article IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़े मुंबई के इंडियंस

    Related Posts

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Reseña de JackpotCity: bonos, juegos y pagos

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.