Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार चुनाव: गया की पहली ही चुनावी रैली में उड़ी नियमों की धज्जियां
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार चुनाव: गया की पहली ही चुनावी रैली में उड़ी नियमों की धज्जियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गया. कोरोना काल के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की पहली जनसभा गया शहर में हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा. जनसभा में कोरोना के मद्देनजर एहतियात बरतने के पोस्टर और बैनर तो खूब नजर आए, लेकिन नियमों का पालन होता हुआ नजर नहीं आया. पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके नड्डा ने इसको लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझा.

    कोरोना के दौरान हुई पहली राजनीतिक रैली में शामिल होने गया के गांधी मैदान में करीब 5-6 हजार लोग जुटे. प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था थी लेकिन रस्म अदायगी के लिए.

    मंच पर कुर्सियों के बीच दूरी जरूर थी, लेकिन लोगों के लिए लगाई गई कुर्सियों के लिए इसका ख्याल नहीं रखा गया. जाहिर है सभा में दो गज की दूरी केवल मंच पर नजर आई भीड़ में नहीं.

    चुनाव चिन्ह वाला मास्क बांटा जरूर गया था, लेकिन उसे पहनने और पहने रहने की दिलचस्पी बहुत लोगों में नहीं थी. लोगों को दूरी बनाने और मुंह-नाक ढंकने के लिए जागरूक करता कोई नेता या कार्यकर्ता नजर नहीं आया ना ही मंच से बार-बार इसकी घोषणा सुनाई दी.

    कुल मिला कर पहली सभा में कोरोना को लेकर एहतियाती इंतजाम, लोगों में जागरूकता या भय की कमी साफ तौर पर नजर आई. आने वाले दिनों में रैलियों की संख्या बढ़ेगी. यही हाल रहा तो लापरवाही भी बढ़ेगी और कोरोना संक्रमण की संख्या भी.

    रैली के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जब कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देना जरूरी नहीं समझा. जबकि नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. वहीं इसको लेकर पूछे जाने पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि हर पैमाने पर रैली सफल रही है.

    गया की रैली में नड्डा ने जम कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही नीतीश सरकार के पहले बिहार की स्थिति का हवाला देकर फिर से एनडीए को जिताने की अपील की. नड्डा की रैली में हम पार्टी के जीतन राम मांझी और जेडीयू महासचिव आरसीपी सिंह भी मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव: ऑनलाइन नामांकन के चक्कर में एक दिव्यांग प्रत्याशी का नामांकन रुक गया
    Next Article बिहार चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.