Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार चुनाव: ऑनलाइन नामांकन के चक्कर में एक दिव्यांग प्रत्याशी का नामांकन रुक गया
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार चुनाव: ऑनलाइन नामांकन के चक्कर में एक दिव्यांग प्रत्याशी का नामांकन रुक गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वैशाली. बिहार विधानसभा चुनाव कराने के मद्देनजर इस बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है. लेकिन इसी ऑनलाइन नामांकन के चक्कर में एक दिव्यांग प्रत्याशी का नामांकन फंस गया और उन्हें मुख्यालय से बैरंग वापस लौटना पड़ा. मिली जानकारी अनुसार वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा से दिव्यांग पुरषोत्तम कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ऑनलाइन नामांकन किया था.

    ऐसे में नामांकन के कागज़ात जमा कराने पुरषोत्तम अपने दिव्यांग समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय व्हीलचेयर से पहुंचे थे. लेकिन मुख्यालय में बताया गया कि तकनीकि गड़बड़ियों की वजह से उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में ऑनलाइन के चक्कर में पुरषोत्तम का नामांकन फंस गया और उसे दूर करने के लिए अधिकारियों ने पुरषोत्तम को अगले दिन आने को कहा है.

    हालांकि, इस गड़बड़ी की वजह से पुरषोत्तम खासा नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि मैं लालगंज विधानसभा से नॉमिनेशन के लिए मुख्यालय आया था. सुविधा देखते हुए मैंने ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन किया था. लेकिन सिस्टम की खामी की वजह से मेरा आवेदन एक्सेप्ट नहीं हुआ. मैं पहले दिन यहां आया था कि भीड़-भाड़ कम मिले लेकिन मेरा काम नहीं हो पाया. अब मुझे दोबारा आना पड़ेगा. ऐसा करने में मुझे काफी परेशानी होगी. इधर, अधिकारियों ने कहा कि फॉर्म में त्रुटि होने की वजह से नामांकन रुक गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: राजस्थान ने हैदराबाद को हराया, तेवतिया-पराग ने पलटा मैच
    Next Article बिहार चुनाव: गया की पहली ही चुनावी रैली में उड़ी नियमों की धज्जियां

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.