Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: राजस्थान ने हैदराबाद को हराया, तेवतिया-पराग ने पलटा मैच
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: राजस्थान ने हैदराबाद को हराया, तेवतिया-पराग ने पलटा मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. आईपीएल के 13वें सीजन के 26वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 5 विकेट से हरा दिया. दुबई में खेल गए मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का टारगेट दिया. जवाब में राजस्थान के राहुल तेवतिया (45*) और रियान पराग (42*) ने आखिरी 5 ओवरों में 69 रन बनाकर हैदराबाद से जीत छीन ली.

    पराग ने 20वें ओवर की 5वीं बॉल पर छक्का लगाकर राजस्थान को 5 विकेट से जीत दिला दी. राजस्थान ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए. तेवतिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया. हैदराबाद के खलील अहमद और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले. राजस्थान की सीजन में यह तीसरी जीत और हैदराबाद की चौथी हार है. पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 5वें और राजस्थान 6वें स्थान पर है.

    पराग-तेवतिया के बीच मैच विनिंग पार्टनरशिप

    पराग और तेवतिया ने छठवें विकेट के लिए नाबाद 85 रन की पार्टनरशिप की. यह 6वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी मैच विनिंग पार्टनरशिप है. पहले नंबर पर अंबाती रायडू और कीरोन पोलार्ड हैं, जिनके बीच 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 122 रन की पार्टनरशिप हुई थी. इससे पहले तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी राजस्थान को हारा हुआ मैच जिताया था.

    स्टोक्स-स्मिथ सस्ते में आउट

    सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने जोस बटलर के साथ पारी की शुरुआत की. स्टोक्स सिर्फ 5 रन ही बना सके और खलील अहमद की बॉल पर आउट हुए. कप्तान स्टीव स्मिथ 5 रन बनाकर रन आउट हुए.

    सैमसन 100 मैच खेलने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी

    हैदराबाद के खिलाफ उतरते ही संजू सैमसन ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की. सैमसन आईपीएल में 100 मैच खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली का नाम आता है.

    पावर-प्ले में सबसे ज्यादा विकेट हैदराबाद ने लिए

    हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस मैच में पावर-प्ले में 3 बल्लेबाजों को आउट किया. इसी के साथ हैदराबाद सीजन में पावर-प्ले के दौरान सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाली टीम बन गई है. इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने 11, दिल्ली कैपिटल्स ने 10, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट लिए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स में छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी की प्रक्रिया शुरू
    Next Article बिहार चुनाव: ऑनलाइन नामांकन के चक्कर में एक दिव्यांग प्रत्याशी का नामांकन रुक गया

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.