Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा-कांग्रेस एक जैसी, दलित मूवमेंट को कमजोर करना इनकी साजिश का हिस्साः मायावती
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    भाजपा-कांग्रेस एक जैसी, दलित मूवमेंट को कमजोर करना इनकी साजिश का हिस्साः मायावती

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती लखनऊ में पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर मीडिया से रूबरू होते हुए काफी आक्रमक नजर आईं. मोदी-योगी से लेकर राहुल-प्रियंका और बाबा साहब के नाम पर दलितों की राजनीति करने वाले भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद रावण सबको माया ने खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने दलितों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए कांगे्रस-भाजपा की सरकारों के समय दलितों के साथ नाइंसाफी का पूरा हिसाब-किताब मीडिया को समझाया और यह भी कहा बसपा किसी की पिछल्लू पार्टी बनकर नहीं रह सकती है. दलितों की अनदेखी के मामलों में माया ने कांगे्रस और भाजपा दोनों को एक जैसी पार्टी करार दिया. बात चाहें हाथरस कांड की हो या फिर विकास कार्यो में दलित समाज की उपेक्षा की अथवा दलित बहू-बेटियों की इज्जत-आबरू से खिलवाड़ की माया का ‘पारा’ सांतवें आसमान पर दिखा. हाथरस ही नहीं माया ने उत्तर प्रदेश में अन्य मामलों मेें दलितों पर बढ़ते अत्याचार का सारा दोष भाजपा सरकार पर मढ़ा है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि (नौ अक्टूबर) पर मीडिया को संबोधित किया.

    मायावती आरोप लगाया विकास के उत्थान के मामले में दलित समाज की जमकर उपेक्षा की जाती है. सभी पार्टियां राजनीतिक फायदे और स्वार्थ की पूर्ति के लिए इन वर्गों की बहन-बेटियों पर कोई भी जुल्म-ज्यादती होने पर राजनीतिक ड्रामा भी खूब करती हैं. इसके हाथरस जैसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं. उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों के राज में दलित समाज का कोई उत्थान या विकास नहीं हुआ. इसके उलट उनके साथ बड़े पैमाने पर जुल्म और ज्यादती हुई है. माया ने जोर देकर कहा सभी विरोधी पार्टियां अंदर-अंदर आपस में एक होकर हमारे वर्ग के लोगों का शोषण करती है. ये हम लोगों को गुलाम बनाए रखना चाहती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने विरोधियों पर पार्टी के मूवमेंट को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विरोधियों के इशारे पर बाबा साहेब के नाम पर बने अनेकों संगठन और पार्टियां असल में बसपा के मूवमेंट को कमजोर करने के लिए हैं. यह संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं. माया की इशारा भीम आर्मी की तरफ था.

    कई मौकों पर मोदी-योगी सरकार के फैसले से सहमत नजर आने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला. मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी भाजपा या फिर कांग्रेस की सरकार है, वहां पर दलितों तथा पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है. उत्तर प्रदेश का हाथरस इसका ताजा उदाहरण है. कांगे्रस और भारतीय जनता पार्टी देश तथा कई प्रदेशों में बारी-बारी से अपनी सरकार बनाकर दलितों के नाम पर अपना मिशन साधने का काम करती हैं. बहुजन समाज पार्टी देश में किसी की भी पिछलग्गू नहीं है. हमारी पार्टी का अपना एक मिशन है और हम मिशन के तहत काम करते हैं. मायावती ने कहा कि ऐसे संगठनों के पास धन बसपा की तरह अपने लोगों से नहीं आता है. इनके कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है. उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज को इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. इनका मकसद बसपा के मूवमेंट को कमजोर करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीएसएफ ने नाकाम की भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी की कोशिश, लाखों के जेवर बरामद
    Next Article हिमाचल में दिखने लगी रौनक, ज्यादा पर्यटक आने की उम्मीद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.