Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के मुस्लिम दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी हैं: मोहन भागवत
    Breaking News राष्ट्रीय

    भारत के मुस्लिम दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी हैं: मोहन भागवत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत के मुस्लिम दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी है. उन्होंने कहा कि जब भी भारत के सार के बारे में बात की गई है, सभी धर्मों के लोग एक साथ खड़े हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की कट्टरता और अलगाववाद केवल उन लोगों द्वारा फैलाया जाता है जिनके स्वार्थ प्रभावित होते हैं.

    यह कहते हुए कि मुगल सम्राट अकबर के खिलाफ मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की सेना में कई मुसलमानों ने लड़ाई लड़ी, भागवत ने सुझाव दिया कि भारत के इतिहास में जब भी देश की संस्कृति पर हमला हुआ, सभी धर्मों के लोग एक साथ खड़े थे. भागवत ने कहा कि ज्यादातर सुखी मुसलमान भारत में हैं. उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अगर भारत को छोड़कर दुनिया में कोई ऐसा देश मौजूद हो, जहां किसी विदेशी धर्म द्वारा शासन किया गया हो और वो अब भी उस देश में मौजूद हो.

    महाराष्ट्र की एक हिंदी मैग्जीन विवेक को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ भारत में हुआ है और कहीं नहीं. भागवत ने कहा कि भारत के विपरीत पाकिस्तान ने अन्य धर्मों के अनुयायियों को अधिकार नहीं दिया और इसे मुसलमानों के लिए एक अलग देश के रूप में बनाया गया. भागवत ने कहा कि हमारा संविधान ने यह नहीं कहता कि सिर्फ हिंदू भारत में रह सकते हैं; सिर्फ हिंदुओं को यहां सुना जाएगा; अगर आप यहां रहना चाहते हैं, तो आपको हिंदुओं की श्रेष्ठता को स्वीकार करना होगा. हमने उनके लिए जगह बनाई. यह हमारे राष्ट्र की प्रकृति है और उस अंतर्निहित प्रकृति को हिंदू कहा जाता है.

    सत्तारूढ़ भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख ने कहा कि हिंदू का किसी से इसबात को लेकर कोई लेना-देना नहीं है कि कौन किसकी पूजा करता है. उन्होंने कहा कि सभी को एक सूत्र में पिरोते हुए धर्म को जोडऩा, उत्थान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब भी भारत और उसकी संस्कृति के प्रति समर्पण जागता है और पूर्वजों के लिए गर्व की भावना पैदा होती है, सभी धर्मों के बीच के भेद मिट जाते हैं और सभी धर्मों के लोग एक साथ खड़े होते हैं.

    अयोध्या में राम मंदिर के बारे में बात करते हुए, भागवत ने कहा कि यह केवल कर्मकांड के उद्देश्य से नहीं है, मंदिर राष्ट्रीय मूल्यों और चरित्र का प्रतीक है. इसीलिए हिंदू समाज लंबे समय से दोबारा से मंदिर का निर्माण चाहता था. भागवत ने कहा कि हमारा जीवन दूषित हो गया था और हम अपने आदर्श श्रीराम के मंदिर के नष्ट होने से अपमानित हुए थे. हम इसका पुनर्निर्माण करना चाहते हैं, इसे बढ़ाना चाहते हैं और इसलिए, इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हो रही ये बोल्ड एक्ट्रेस, जानें इनके बारे में सबकुछ
    Next Article भीमा कोरेगांव मामला: फादर स्टेन स्वामी को एनआईए ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.