Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में जमीन के विवाद पर मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने जिंदा जलाया
    Breaking News Headlines अपराध

    राजस्थान में जमीन के विवाद पर मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने जिंदा जलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    xकरौली. राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा थाना इलाके के बूकना गांव में मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ लोगों ने पुजारी को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया. वारदात में गंभीर रूप से झुलसे पुजारी ने राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया.

    घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने घटना की कड़ी निंदा की है. अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस की आधा दर्जन टीमें सर्च अभियान में जुटी हुई हैं.

    सपोटरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वारदात बुधवार सुबह हुई थी. आरोप है कि मंदिर की भूमि पर कब्जा करने के लिए कैलाश मीणा, शंकर, नमो, रामलखन मीणा आदि छप्पर डाल रहे थे. इस दौरान बुजुर्ग पुजारी बाबूलाल ने उनको रोकने की कोशिश की. इस पर आरोपियों ने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इससे पुजारी बुरी तरह से झुलस गए.

    परिजनों ने पुजारी को पहले सपोटरा चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया. जयपुर में उपचार के दौरान गुरुवार शाम को पुजारी की मौत हो गई. पुजारी ने मौत से पहले पुलिस को दिये बयान में बताया है कि अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण करने से रोका तो उन्होंने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात सरकार ने जारी किये दुर्गापूजा और दशहरे के लिये दिशानिर्देश
    Next Article उप्र के पीलीभीत में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.