Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. विजय कृष्ण श्रीवास्तव को झारखंड सरकार की लापरवाह सिस्टम ने मारा : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    डॉ. विजय कृष्ण श्रीवास्तव को झारखंड सरकार की लापरवाह सिस्टम ने मारा : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ● झारखंड में इंसान तो इंसान ‘भगवान’ भी सुरक्षित नहीं : कुणाल
    ● डॉ. विजय मामले में भाजपा ने की उच्चस्तरीय जाँच की माँग

    गोड्डा के पोड़ैयाहाट अंतर्गत देवदांड़ स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव की असामयिक मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस आशय में कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला झारखंड सरकार के स्तर से बरती गई व्यापक लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रतीत होता है। सक्षम विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद वेतन अभाव में कष्टकारी मृत्यु होना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। कहा कि लोकमान्यताओं और जनश्रुतियों के अनुसार चिकित्सकों को मानवीय रूप में ‘ईश्वर’ की अवधारणा मानी जाती है।। असीम श्रद्धा और विश्वास से लोग इनके समक्ष अपना मर्म व्यक्त करतें है ताकि समुचित उपचार संभव हो। यह दुःखद है कि भगवान रूपी डॉक्टर झारखंड में लापरवाह सरकारी व्यवस्था का दंश झेलकर काल के गाल में समा गयें। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोविड-19 के समय से ही देशभर में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में असीम श्रद्धा और सम्मान दिये जा रहें, किंतु उनके मूलभूत जरूरतों और वेतन का समय पर भुगतान नहीं होगा राज्य की चौपट व्यवस्था और जंगल राज को इंगित करता है। भाजपा ने मामले में उच्चस्तरीय जाँच और लापरवाही पदाधिकारियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की माँग की है।

    ● गोद में बच्चे संग आत्मदाह करने वाली बैसाखी मुर्मू मामले में जवाब दे सरकार : भाजपा

    जामताड़ा के नाला अंतर्गत सुनियापानी गांव निवासी दिवंगत बैसाखी मुर्मू मामले में भाजपा ने झारखंड सरकार से जवाब की माँग की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि धन अभाव में बच्चे के इलाज करा पाने में असामर्थ्य बैसाखी मुर्मू का बच्चे सहित आत्मदाह करना हृदय को झकझोरने वाली घटना है। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उपचार के लिए ही पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत योजना का लोकार्पण किया। यह दुःखद है कि राजनीतिक ईर्ष्या के कारण वर्तमान गठबंधन सरकार जनता को आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित नहीं करा ही है। भाजपा प्रवक्ता ने झारखंड सरकार की शासन व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग को चौपट करार देते हुए कहा कि धन अभाव में लोगों का उपचार नही हो रहा और सरकार बेसुध है। इस मामले में भाजपा ने झारखंड सरकार से 24 घँटों के अंदर पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक हीं जमीन पर चली दो-दो योजनाएं, एक भी नहीं हुआ पुरा
    Next Article नाला वाला पानी में बच्चे को डूबने से मौत

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.