Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक हीं जमीन पर चली दो-दो योजनाएं, एक भी नहीं हुआ पुरा
    Breaking News Headlines बिहार

    एक हीं जमीन पर चली दो-दो योजनाएं, एक भी नहीं हुआ पुरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमीन दान करना नहीं हुआ सार्थक

    राकेश यादव
    बछवाड़ा, बेगूसराय:- अपनी गाढ़ी कमाई से अर्जित की गई जमीन समाजिक विकास के उद्देश्य से ग्रामीणों नें दान कर दी। मगर सरकारी अधिकारी व समाजिक विकास के ठेकेदारों नें उक्त जमीन को कमाइ का जरिया बना लिया। पर समाज को सुविधाएं तो मिली नहीं भूदान दाता की सार्थकता भी लोभियों की भेंट चढ़ गई। बताते चलें बछवाड़ा प्रखंड के चिरंजीवीपुर पंचायत के पंडित टोल में भूदान दाता नें गांव में शैक्षणिक एवं कृषि विकास के उद्देश्य से अपनी बाप-दादाओं की गाढ़ी कमाई से अर्जित की गई जमीन को चंद मिनटों में हीं दान कर दिया। वित्तीय वर्ष 2005-06 में तत्कालीन विधायक रामदेव राय के अनुशंसा पर क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालक अभियंता का० ग्रा० नि० का० बेगूसराय के द्वारा दो लाख रुपए की प्राकलन का मापदंड बनाकर किसान भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया। गांव में किसान भवन के निर्माण कार्य से स्थानीय किसानों में खुशी की लहर के साथ एक नयी आस जगी थी। कुछ दिनों बाद गांव लोगों के द्वारा देखे गए सपनों पर ग्रहण लग गया। निर्माण कार्य आज तक अधुरा पड़ा है। निर्माण एजेंसी व पेटी कांट्रेक्टर सरकारी खजाने से राशि की गोलमाल कर चंपत हो गये। उक्त अधूरा पड़ा किसान भवन आज भी उद्धारक की बाट जोह रहा है। निर्माणाधीन भवन के प्राकलन बोर्ड लिखे गए विधायक, जिला पार्षद अरविन्द चौधरी व पुर्व मुखिया भोला शर्मा का नाम स्थानीय किसानों को मुंह चिढ़ाती प्रतीत होती है। इसी भूखण्ड पर वित्तीय वर्ष 2012-13 में तत्कालीन जिला पार्षद रामोद कुंवर के अनुशंसा पर पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। क्रियान्वयन एजेंसी जिला अभियंता जिला पार्षद बेगूसराय में मापदंड बनाकर प्राकलन राशि 7 लाख 476 रूपए का प्राकलन निर्धारित कर दिया। पुस्तकालय के निर्माण शुरू होने से गांव आम लोगों सहित छात्र-नौजवानों व बुद्धिजीवियों में पुनः आशा की किरण जागृत हुई। भूदानकर्ता नें बताया कि किसान भवन नहीं बना तो कोई बात नहीं, कम-से-कम शैक्षणिक विकास तो संम्भव हो सकेगा। मगर भूदानकर्ता के लक्ष्य को जिला पार्षद भी सार्थक नहीं कर सके। अब नतीजा यह है कि विगत आठ वर्षों से पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीण युवा प्रशांत झा कहते हैं कि भूदान करने वाले की लाखो रुपए की जमीन भी चली गयी, सरकारी खजाने से राशि भी निकल गई और ठिकेदार व विभागीय अधिकारी इस जमीन से मलाई भी मार ले गए। मगर गांव के लोगों को करता मिला। सुशासन की आड़ में अधिकारियों व ठिकेदारों का गोरखधंधा किया जा रहा है। मगर इस खेल को हम ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं कर सकते। चुनाव के बाद अगर जिला प्रशासन के द्वारा भवन निर्माण की राशि के बंदरबांट करने वाले को सजा देते हुए भवन निर्माण की दिशा में कोई साकारात्मक पहल नहीं किया गया तो हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को तैयार हैं।लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष कारी झा, अजय झा , दिलीप झा , कुंदन झा, सोनू झा, रामप्रीत साह, सुबोध सुमित , सनातन महतो, अविनाश कुमार ,भैरव कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर गदरा आश्रम में सिद्ध महामंत्र “बाबा नाम केवलम्” का स्वर्ण जयंती वर्ष सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया
    Next Article डॉ. विजय कृष्ण श्रीवास्तव को झारखंड सरकार की लापरवाह सिस्टम ने मारा : भाजपा

    Related Posts

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.