Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिराग के कंधे को बार-बार थपथपाते रहे, अपने साथी को मोदी की ‘निशब्द’ श्रद्धांजलि
    Breaking News राष्ट्रीय

    चिराग के कंधे को बार-बार थपथपाते रहे, अपने साथी को मोदी की ‘निशब्द’ श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम नरेंद्र मोदी  ने आज रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने पासवान के 12 जनपथ स्थित घर जाकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए। श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम ने पासवान के बेटे चिराग पासवान को भी सांत्वना दी। बता दें कि रामविलास पासवान का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद 74 साल की उम्र में निधन हो गया था।
    पीएम मोदी के मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी रहे पासवान के घर पर बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य गिरिराज सिंह, हर्षववर्धन, रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि पासवान का जाना समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। इससे पहले पासवान का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर लाया गया था।
    मोदी चिराग की पीठ को सहलाते रखे, कंधे पर हाथ रखा, चिराग की मां से बात की और उन्हें सांत्वना दी। पीएम मोदी ने पासवान के निधन को निजी क्षति बताया था।
    चिराग को सांत्वना देने के बाद पीएम ने दिंवगत नेता की पत्नी को भी ढाढस बंधाया। पासवान को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने पासवान की पत्नी से काफी देर बाद की।
    पिता के निधन के टूट गए चिराग मां को रोते देख खुद भी फफक कर रो पड़े। बता दें कि चिराग ने पिता की बीमारी को लेकर समर्थकों के एक पत्र भी लिखा था।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कल ट्वीट कर कहा था, ‘दुख को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। देश में ऐसी खाली जगह बनी है जो शायद कभी भी न भर पाए। राम विलास पासवान का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और एक ऐसे शख्स को खो दिया जो हर गरीब से गरीब व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन की तरफ बढ़ाने के लिए बेहद जुनूनी थे।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे को निजी रेलगाड़ियों के लिए मिले 120 आवेदन, 15 में 14 कंपनियां भारतीय
    Next Article जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया नमन, उनके संघर्ष को किया याद

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.