Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड में शुरू होगी मोटर बाइक एम्बुलेंस सेवा, पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा फायदा
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड में शुरू होगी मोटर बाइक एम्बुलेंस सेवा, पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा फायदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की ऑनलाइन उपस्थिति में देहरादून में निजी क्षेत्र के एक अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया.

    ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट देहरादून और ग्लोबल हेल्थ एलायंस, यूनाइटेड किंगडम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. ग्लोबल हेल्थ एलायंस, विभिन्न कोर्सिस के माध्यम से मेडिकल स्टाफ, विशेष तौर पर पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ को क्वालिटी प्रशिक्षण देगा. इसमें बेहद महत्वपूर्ण मोटर बाइक पैरामेडिक प्रशिक्षण भी शामिल है.

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच इस समझौते से स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को काफी लाभ होगा. मोटर बाइक पैरामेडिक से पर्वतीय क्षेत्रों में मौके पर जाकर मरीजों को त्वरित चिकित्सा दी जा सकेगी.

    विश्व स्तरीय संस्था ग्लोबल हैल्थ एलायंस के द्वारा डिजाइन किए गए पाठ्यक्रमों से यहां के मेडिकल और पैरामेडिकल छात्रों का कौशल विकास होगा. रोजगार की दृष्टि से भी युवाओं को लाभ मिल सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है. ह्रदय रोग और डायबिटीज के इलाज की सुविधा पर विशेष ध्यान देना होगा.

    स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विजय धस्माना ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाना पहली प्राथमिकता है. इस एमओयू से पैरामेडिकल स्टाफ की गुणवत्ता बढ़ेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी नेता पर हमला करने की फिराक में था मारा गया आतंकी शबीर अहमद
    Next Article तब्लीगी मामला: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, अभिव्यक्ति की आजादी का हुआ दुरुपयोग

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.