Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-चीन टेंशन के बीच 17 नवंबर को आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और शी जिनपिंग
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    भारत-चीन टेंशन के बीच 17 नवंबर को आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और शी जिनपिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत-चीन के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिश जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 17 नवंबर को ब्रिक्स की बैठक में आमने-सामने हो सकते हैं. 17 नवंबर को ब्रिक्स देशों की वर्चुअल बैठक होगी. ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं.

    बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पांच महीने से गतिरोध बना हुआ है जिससे दोनों के रिश्तों में महत्वपूर्ण रूप से तनाव आया है. विवाद के हल के लिये दोनों पक्षों ने कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य वार्ता की हैं. हालांकि गतिरोध को दूर करने में कोई कामयाबी नहीं मिली.

    दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच 12 अक्टूबर को एक और दौर की बातचीत होनी है जिसका एजेंडा खास तौर पर विवाद वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की रूपरेखा तय करना है. किसी भी चुनौती से निपटने के लिये भारत ने पहले ही ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में हजारों सैनिकों और सैन्य साजो-सामान की तैनाती की है. भारतीय वायुसेना ने भी पूर्वी लद्दाख और वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे अन्य स्थानों पर सुखोई 30 एमकेआई, जगुआर और मिराज 2000 जैसे अपनी अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों को पहले ही तैनात कर रखा है.

    हाल में वायुसेना के बड़े में शामिल किये गए पांच राफेल लड़ाकू विमान भी पूर्वी लद्दाख में नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं. वायुसेना रात में भी पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में युद्धक हवाई गश्त कर रही है, जिससे चीन को यह संदेश दिया जा सके कि वह इस पहाड़ी क्षेत्र में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिये तैयार है.

    दोनों देशों के बीच 21 सितंबर को हुई आखिरी सैन्य वार्ता के दौरान दोनों सेनाओं ने सीमा पर और सैनिकों को नहीं भेजने, जमीनी स्तर पर एकपक्षीय तौर पर स्थिति को बदलने से बचने और मामले को और जटिल बनाने वाले किसी भी कदम से बचने जैसे उपायों की घोषणा की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में आयी कमी, 24 घंटे में 884 लोगों की मौत
    Next Article ऋचा चड्डा पहुंची बाम्बे हाईकोर्ट, पायल घोष के खिलाफ किया इतने करोड़ की मानहानि का केस

    Related Posts

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    October 8, 2026

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    October 8, 2026

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओ

    मुर्दा मैदान की नवरात्रि बाद होगी पूरी सफाई, उपमहापौर ने दिया लिखित भरोसा

    बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.