Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयपुर में रजाई गद्दे के गोदाम में भीषण आग, ढाई साल के बच्चे और पिता की मौत, परिवार के पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान
    Breaking News Headlines

    जयपुर में रजाई गद्दे के गोदाम में भीषण आग, ढाई साल के बच्चे और पिता की मौत, परिवार के पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में रविवार को एक रिहायशी मकान में चल रहे रजाई गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई. इस हादसे में ढाई साल के एक मासूम बच्चे व उसके पिता की मौत हो गई. जबकि आग की लपटों के बीच घर में तीसरी मंजिल पर फंसी दो महिलाओं, दो मासूम बच्चों सहित पांच जनों ने पड़ोस के मकान की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई. इसके बाद सभी को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया. घटना का पता चलने पर पुलिस, दमकल और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची. करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया. इस बीच वहां इकट्?ठा हुई भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.

    तीन मंजिला मकान में रहता है दो भाईयों का सात सदस्यीय परिवार

    जानकारी के अनुसार हादसा आमेर रोड पर फकीरों की डूंगरी में गोविंद नगर विस्तार कॉलोनी में स्थित मकान नंबर 12 में हुआ. यहां शाहरुख और याकूब उर्फ राजू दो भाई अपने परिवार के साथ रहते है. तीन मंजिला इस मकान में ग्राउंउ फ्लोर पर रजाई गद्दे भराई का कारखाना है. रविवार को मृतक शाहरुख (30), उसकी पत्नी मुस्कान (28), उसका ढाई साल का बेटा सूफियान घर में मौजूद थे. इसी तरह, शाहरूख का भाई याकूब घर से बाहर गया हुआ था. घटना के वक्त याकूब की पत्नी हसीना (27), बेटा साहिल(8) और बेटी ईनाया (5) मौजूद थे.

    आग लगने की घटना से काफी देर अनजान रहा परिवार

    दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ग्राउंड फ्लोर पर रजाई गद्दे के कारखाने में आग लग गई. लेकिन, शाहरुख व याकूब का परिवार दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद होने से उन्हें आग का पता नहीं चला. कुछ मिनटों बाद ही आग की लपटें रुई में तेजी से फैली. इससे पूरे मकान में धुंआ फैल गया. आग का पता चलने पर घर में मौजूद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया. अफरा तफरी में वे एकबारगी नीचे आ गए. लेकिन धुंआ तेज होने से वापस ऊपर दौड़ गए. नीचे से बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए.

    पहले दो बच्चों को पड़ोसी की छत पर फेंका, फिर दोनों महिलाएं भी कूदी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तब तीसरी मंजिल पर मौजूद शाहरुख ने अपनी व छोटे भाई की पत्नी की मदद से कमरे की ईंट की दीवार को तोड़कर सुराख बनाया. इस दौरान हल्ला मचने पर आसपास की छतों पर लोग काफी संख्या में इकट्?ठा हो गए थे. इसी बीच तीसरी मंजिल पर फंसी शाहरुख की पत्नी मुस्कान और याकूब की पत्नी हसीना ने अपने दो बच्चों को पड़ोस में दो मंजिला मकान की छत पर फेंका. जिसे वहां मौजूद लोगों ने चादर बिछाकर बचा लिया. इसके बाद दोनों महिलाएं भी पड़ौस की छत पर कूद गई और उनकी जान बच गई. इस आगजनी में दोनों बच्चे व दोनों महिलाएं झुलस गई. वहीं, इनकी मदद में जुटा हुआ पड़ौसी फरीद भी झुलस गया. उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article IPL 2020: वाटसन और डू प्लेसिस की धॅुआधार पारी, पंजाब को 10 विकेट से हराया

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.