Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, बुकिंग हुई फुल, केदारनाथ 7 अक्तूबर तक पैक
    Breaking News Headlines धर्म

    चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, बुकिंग हुई फुल, केदारनाथ 7 अक्तूबर तक पैक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड में श्रद्धालुओं व पर्यटकों को कोविड-19 की गाइडलाइन में छूट देने का असर दिखने लगा है. इस वीकेंड गंगोत्री को छोड़कर अधिकतर धामों में दर्शनों की बुकिंग फुल हो चुकी है. कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद लागू सख्त मानकों के चलते चारों धामों में बेहद कम श्रद्धालु पहुंच रहे थे.

    उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण तभी होता था, जब आवेदक 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करता था. अब सरकार के बाद बोर्ड ने भी 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त कर दी है. इसका असर पहले ही सप्ताह में दिखने लगा है. अब केदारनाथ धाम में बुकिंग सात अक्तूबर तक के लिए फुल हो गई है. बदरीनाथ धाम व यमुनोत्री धाम के लिए तीन अक्तूबर तक बुकिंग नहीं है. सिर्फ गंगोत्री धाम में 50 प्रतिशत बुकिंग खाली है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही बोर्ड ने धामों में दर्शन का समय दोपहर 12 बजे से बढ़ाकर तीन बजे तक करने की तैयारी है.

    पयर्टन स्थलों की रौनक लौटी, भरने लगे होटल

    लंबे समय बाद उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर रौनक लौटती नजर आ रही है. इस वीकेंड पर होटल में पर्यटकों की बुकिंग बढऩी शुरू हो गई है. कोरोना के कारण मार्च से अगस्त तक होटलों में बुकिंग ठप रही. सितंबर में वीकेंड पर कुछ बुकिंग बढऩा शुरू हुई, पर वो भी 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं थी.

    अब अक्तूबर के पहले वीकेंड पर रौनक लौट रही है. मसूरी में होटल एसोसिएशन के महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड के लिए 70 प्रतिशत बुकिंग आ चुकी है. पर्यटकों के लगातार फोन आ रहे हैं. उम्मीद है शुक्रवार तक सभी होटल पैक हो जाएंगे. नैनीताल में बीते दिनों 10 फीसदी होटल ही खुले थे. अब बाकी भी तेजी से खुल रहे हैं. नैनीताल में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि कॉरपोरेट होटल पैक हैं. अब ऑनलाइन बुकिंग वाले होटल भी पैक होने लगे हैं. रामगढ़ मुक्तेश्वर में अभी करीब 40 प्रतिशत बुकिंग है. भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर में 200 होटल गेस्ट हाउस हैं. लैंसडौन के होटलों में 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में एक लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा, अब तक 64,73,545 लोग हुये पॉजिटिव
    Next Article इमरान खान ने कहा, सेना के खिलाफ आग उगलने वाले नवाज शरीफ को इंडिया का समर्थन

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.