Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोने के दाम में गिरावट का दौर जारी, अब तक 7000 रुपए गिरे सोने का दाम, चांदी भी टूटी, यह है ताजा भाव
    Breaking News Business Headlines

    सोने के दाम में गिरावट का दौर जारी, अब तक 7000 रुपए गिरे सोने का दाम, चांदी भी टूटी, यह है ताजा भाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना संकट में जहां निवेशक दिल खोलकर सोने में निवेश कर रहे थे, वहीं सोना अब लगातार झटके दे रहा है. घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों ही मूल्यवान धातुओं सोने-चांदी के भाव गिरावट देखने को मिली. एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10.20 मिनट पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.14 फीसद या 69 रुपए की गिरावट के साथ 49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही. इधर सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई. अगर सोने केअधिकतम उच्च स्तर भाव से तुलना करें तो सोने के भाव अभी तक लगभग 7000 रुपए की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत अभी तक के उच्चतम स्तर पर थी.

    चांदी के दाम में भी भारी गिरावट

    सोने के अलावा चांदी की घरेलू कीमतों में भी सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली. चांदी का भाव एमसीएक्स पर सोमवार सुबह 0.75 फीसद या 444 रुपये की गिरावट के साथ 58,583 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया. इसके अलावा चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई.

    वैश्विक स्तर पर भी गिरे सोने के दाम

    वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों की बात करें तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का भाव कॉमेक्स पर 0.08 फीसद या 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,864.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया. इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.03 फीसद या 0.47 डॉलर की गिरावट के साथ 1,861.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया.

    वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

    वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें तो ब्लूमबर्ग के अनुसार सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.40 फीसद या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया. वहीं इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.02 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 22.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर मिले 70 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, अब तक 96 हजार लोगों की मौत
    Next Article योगी सरकार का बड़ा निर्णय, नहीं सजेंगे दुर्गा पूजा के पंडाल, सार्वजनिक आयोजन पर लगी रोक

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.